Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

मोदी राज में देश का शेयर मार्केट ध्वस्त, अर्थव्यवस्था आईसीयू में और पीएम शेरों के साथ फोटो शूट में मस्त- आप

  • March 6, 2025

आम आदमी पार्टी ने देश का शेयर मार्केट ध्वस्त होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता व सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी राज में देश के शेयर मार्केट का बुरा हाल है और अर्थव्यवस्था आईसीयू में हैं, लेकिन मोदी जी शेरों के साथ फोटो शूट में मस्त हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह ने लोगों को सलाह दी थी कि 4 जून के बाद शेयर मार्केट आसमान छू लेगा, शेयर मार्केट में खूब पैसा लगाएं। उन पर भरोसा कर लोगों ने अपनी जमा-पूंजी लगा दी और उनके 94 लाख करोड़ रुपए डूब गए। इसके बाद भी प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा के लोग चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के 100 करोड़ लोगों के पास खर्च चलाने के लिए पैसे नहीं हैं। भारत पर 200 लाख करोड़ का कर्ज है, ऐतिहासिक बेरोजगारी है और डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर है। यह सारा मुद्दा संसद सत्र में उठाएंगे।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य और जस्मीन शाह ने लगातार गिर रहे शेयर मार्केट को लेकर गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में पेशवार्ता की। संजय सिंह ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति अत्यंत चिंता जनक है। अगर यह कहा जाए कि आज देश की अर्थव्यवस्था आईसीयू में है, तो गलत नहीं होगा। मोदी जी के राज में भारत के ऊपर 200 लाख करोड़ का कर्ज है, देश पर 50 वर्षों की बेरोजगारी की सबसे बड़ी मार है। भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब भाजपा की सरकार बनी तब एक डॉलर की कीमत 60 रुपए थी और आज एक डॉलर की कीमत 87 रुपए है। 2014 में खुद प्रधानमंत्री ने कहा था कि जब रुपए की कीमत गिरती है, तब हिंदुस्तान की इज्जत गिरती है। पिछले 10 वर्षों के मोदी राज में रुपए की कीमत लगातार गिरती गई है और एक डॉलर के मुकाबले भारत का रुपया 60 से 87 पर पहुंच गया।

संजय सिंह ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में आज भारत की जीडीपी ग्रोथ सबसे कम है। आज देश की जीडीपी 6.4 फ़ीसद है। पिछले 5 महीने में शेयर मार्केट का बहुत बुरा हाल है। पूरा देश और दुनिया हैरान है कि 2024 में प्रधानमंत्री ने चुनाव के पहले एक इंटरव्यू में कहा कि खूब शेयर खरीदो। 4 जून के बाद भारत की अर्थव्यवस्था आसमान पर पहुंचने वाली है। देश के लोग शेयर मार्केट में जितना पैसा लगा सकते हैं। प्रधानमंत्री की बातों पर यकीन कर लोगों ने बचत का सारा पैसा शेयर मार्केट में लगा दिया। पिछले 5 महीने से शेयर मार्केट लगातार गिर रहा है और 94 लाख करोड़ रुपए देश के लोगों के शेयर बाजार में डूब चुके हैं लेकिन प्रधानमंत्री एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं है और ना तो कोई जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं।

संजय सिंह ने शेयर मार्केट गिरने की वजहों को बताते हुए कहा कि देश के करोड़ों लोग कितनी बार ठगे जाएंगे। लोग बड़ी मेहनत से पैसा कमाकर बैंकों में रखते हैं और शेयर बाजार में लगाते हैं, लेकिन उनके साथ हर जगह धोखाधड़ी और लूट हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी अब तक अपने चंद मित्रों का 16 लाख करोड रुपए लोन माफ कर चुके है। यह पैसा प्रधानमंत्री, आरएसएस या बीजेपी वालों का नहीं पैसा है। यह पैसा देश के आम लोगों का है। देश के किसान, मजदूर, कर्मचारी, माताएं-बहनें ब्याज प्राप्त करनेके लिए अपना पैसा बैंक में जमा करते हैं, ताकि वह पैसा जरूरत पर काम आएगा। लेकिन प्रधानमंत्री ने बिना सोचे-समझे देश के आम लोगों का बैंक में जमा 16 लाख करोड़ रुपए उठाकर अपने चंद दोस्तों को दे दिया।

संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी के दोस्तों ने जनता का पैसा लूट लिया, फर्जी कंपनियों में लगाया और मॉरीशस समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में लेकर चले गए। जब उन पर कार्रवाई की बात हुई तब प्रधानमंत्री ने अपने दोस्तों से कहा कि भारत से भाग जाओ। नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चौकसी समेत मोदी जी के कई दोस्त भारत छोड़कर भाग गए और देश के आम लोगों का पैसा डूब गया। लोगों का बैंकों में जमा पैसा डूब जाता है, शेयर मार्केट में पैसा डूब जाता है, जरूरत की सारी चीजों पर सरकार अनाप-सनाप टैक्स लगा देती है। मोदी राज में आर्थिक असमानता के मामले में आज भारत 100 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। अंग्रेजों के शासनकाल में भारत में जो आर्थिक असमानता थी, आज प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भी वही असमानता है।

संजेय सिेंह ने कहा कि आज भारत की 100 करोड आबादी के पास अपनी जरूरी खर्च के अतिरिक्त कुछ भी खरीदने के लिए पैसा नहीं है। भारत सरकार खुद मानती है कि देश के 81 करोड लोगों के पास खाने के लिए 5 किलो राशन नहीं है, वह खुद राशन दे रही है। देश के बाकी लोग इसी आर्थिक असमानता के चक्कर में ठोकर खा रहे हैं। आज देश की व्यवस्था इस हालत में पहुंच गई है। यह बहुत अफसोस की बात है कि आज भाजपा, उसकी सरकार का कोई प्रतिनिधि, प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, गृह मंत्री इस पर एक शब्द भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube