Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

यह कुचक्र अरविंद केजरीवाल की राजनीति और ‘‘आप’’ को ख़त्म करने के लिए रचा गया था, लेकिन हम मज़बूती से खड़े रहे- संजय सिंह

  • September 14, 2024

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे तत्काल इस्तीफे की मांग की है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि सीबीआई अमित शाह के पिंजरे में कैद तोता है और उनके ही इशारे पर उसने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देते हुए जो लिखा है, उससे साबित होता है कि उनको जेल भेजने के पीछे अमित शाह की साजिश थी। यह सारा कुचक्र केवल अरविंद केजरीवाल की राजनीति और ‘‘आप’’ को ख़त्म करने के लिए रचा गया था। सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद अब अमित शाह को एक मिनट भी अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल को सर्वाेच्च न्यायालय ने जमानत देते वक्त जो बातें लिखी, उसे यह साबित होता है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कुचक्र था। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के पीछे प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की साजिश थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह साबित हो चुका है। हम लोग जो बातें पहले दिन से कहते आ रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हीं बातों का उल्लेख किया। भाजपा और अमित शाह का उद्देश्य अरविंद केजरीवाल की राजनीति और आम आदमी पार्टी को खत्म करना, विधायकों की तोड़फोड़ और सरकार को गिराना है।

संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में इस संकट की घड़ी में भी आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ खड़ी रही। यह लोग हमें दिल्ली, पंजाब और एमसीडी में नहीं तोड़ पाए और लाख कोशिशों के बाद भी हमारी सरकार नहीं गिरा पाए, जबकि उन्होंने हमारे सारे नेताओं को जेल में डाल दिया। हमारे नेताओं को जेल में डालने के पीछे सिर्फ एक मकसद केजरीवाल और ‘‘आप’’ नेताओं को झुकाना था, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने पूरे हौसले के साथ जेल के अंदर लड़ना स्वीकार किया, झुकना मंजूर नहीं किया। झुकता है तानाशाह, झुकाने वाला चाहिए। देश के तानाशाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झुकाने वाला कोई नेता है ता वह केवल अरविंद केजरीवाल हैं। केजरीवाल पर तमाम अत्याचार किए गए, यातनाएं और प्रताड़ना दी गई, लेकिन वह झुके नहीं, लड़ते रहे।

संजय सिंह ने तथाकथित शराब घोटाले को लेकर कहा कि आखिरकार तथाकथित शराब घोटाला क्या है, जिसका तमाशा तीन साल से चल रहा है, जबकि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया या मेरे घर से एक पैसे की बरामदगी की हुई है। आज तक कोई भी भ्रष्टाचार साबित नहीं हुआ है। इसके बाद भी गिरफ्तारी पर गिरफ्तारी की जा रही है। पीएम मोदी और अमित शाह जी मनगढ़ंत झूठ का पहाड़ खड़ा कर रहे हैं और इनके झूठ के पहाड़ को सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने ध्वस्त कर दिया है। तथाकथित शराब घोटाले का न सिर है, न पांव है, न कोई प्रमाण है और न कोई तथ्य है, यह सिर्फ प्रधानमंत्री की तानाशाही है और ‘‘आप’’ को तोड़कर दिल्ली की सरकार गिराने का मकसद है।

संजय सिंह ने कहा कि ईडी के मामले में अरविंद केजरीवाल को लोअर कोर्ट से जमानत मिल गई। भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पहली बार बगैर ऑर्डर की कॉपी के मोदी जी की एजेंसी हाईकोर्ट जाकर उनकी जमानत पर रोक लेकर आती है। फिर ईडी के मामले में ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल जाती है तो सीबीआई एक झूठा मामला बनाकर अरविंद केजरीवाल को जेल में ही गिरफ्तार कर लेती है। सारे नियम-कानून और संविधान के विपरित जाकर ईडी ने एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में फिर से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि 22 महीने तक सीबीआई को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की याद नहीं आई। 22 महीने पहले उनसे पूछताछ की गई। 22 महीने तक मोदी जी और अमित शाह ने सीबीआई से कहा, सोते रहो। अभी ईडी से काम चलाएंगे। जब अमित शाह को लगा कि ईडी मामले में अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई तो सीबीआई से उनको गिरफ्तार करा लिया। इन्होंने इस देश की जांच एजेंसियों का तमाशा बना रखा है।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी के लिए असली गुनहगार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हैं। अमित शाह के पिंजरे में सीबीआई कैद है और उनके इशारे पर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब अमित शाह को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और उनको को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस देश का गृह मंत्री सरकारों व पार्टियों को तोड़ने, मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार और विधायक की खरीद-फरोख्त करने का काम करें, उसे एक मिनट भी अपने पद पर रहने का अधिकार नहीं है। इन्होंने जांच एजेंसियों, लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान और कानून का तमाशा बना रखा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ तौर पर साबित हो गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ही अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए जिम्मेदार हैं। सीबीआई अमित शाह के पिंजरे में कैद तोता है और उस तोते से उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी कराई।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube