Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

युवक के नाले में गिरने की घटना की जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुझे मौके पर जाने का आदेश दिया और मैने पीड़ित परिवार से मुलाकात की- मुकेश अहलावत

  • November 22, 2024

यूपी-दिल्ली बॉर्डर से गुजर रहे नाले में गुरुवार देर रात गिरकर हुई 28 वर्षीय युवक की मौत पर दिल्ली सरकार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही सरकार ने मृतक युवक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। इस घटना की जानकारी जैसे ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली, उन्होंने तत्काल कैबिनेट मंत्री मुकेश अहलावत को मौके पर जाकर पीड़ित परिजनों के दुख में शामिल होने का निर्देश दिया। केजरीवाल से मिले आदेश के बाद मंत्री मुकेश अहलावत और कोंडली से स्थानीय “आप” विधायक कुलदीप कुमार लाल बहादुर अस्पताल जाकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और दिल्ली सरकार की तरफ से मुआवजे के अलावा भी हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।

जानकारी के अनुसार, खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले 28 वर्षीय मनोज कुमार की रात करीब एक बजे दिल्ली-यूपी बार्डर से गुजर रहे नाले में दुर्घटना के कारण मृत्यु हो गई । उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी जैसे ही कोंडली से “आप” विधायक कुलदीप कुमार को मिली। उन्होंने तत्काल पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी को दी। अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट मंत्री मुकेश अहलावत को पीड़ित परिवार से मिल कर उनके दुख में शामिल होने के लिए भेजा।

पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री मुकेश अहलावत ने कहा कि आज सुबह हमारे विधायक कुलदीप कुमार ने जानकारी दी कि यहां नाले में कोई व्यक्ति गिर गया है। जैसे ही अरविंद केजरीवाल को इस बारे में पता चला तो उन्होंने मुझे मौके पर जाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री आतिशी का भी आदेश आया था। मैं यहां पर आया तो देखा कि पीड़ित परिवार के साथ बड़ी घटना घटित हुई है। दिल्ली सरकार परिवार को दस लाख रुपए का मुआवजा दे रही हैं। साथ ही, अन्य प्रकार की भी मदद करने का प्रयास करेंगे। पैसा तो कुछ नहीं है, जो व्यक्ति चला गया, हम उसे तो वापस नहीं ला सकते। लेकिन जो सहायता दी जा सकती है, वो दिल्ली सरकार दे रही है।

उधर, कोंडली से ‘आप’ विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि रात करीब 1 बजे यह जानकारी मिली कि एक युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई है। उनके शव को लाल बहादुर अस्पताल अस्पताल लेकर आया गया। जैसे ही हमने इस दुर्घटना के बारे में अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी को बताया तो उन्होंने तुरंत मंत्री मुकेश अहलावत को यहां भेजा है। पीड़ित परिवार की इस दुख की घड़ी में दिल्ली सरकार उनके साथ खड़ी है। दिल्ली सरकार ने इस परिवार को 10 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। हम इस दुख की घड़ी में पूरी तरह उनके साथ हैं। हमारी पूरी सरकार उनके साथ है। यह बहुत दुखद घटना है लेकिन हम सब इनके साथ हैं।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube