Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

ये लोग अपने परिवार और टिकट के लिए लड़ रहे हैं और हम कलायत व कलायत के विकास के लिए लड़ रहे- अनुराग ढांडा

  • September 11, 2024

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में बुधवार को ‘‘आप’’ हरियाणा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कलायत विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले, हवन कर उनके चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया और शहर में रोड शो निकाला। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और कलायत की जनता ने फूलों की जमकर बारिश की। जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। मनीष सिसोदिया ने खुशी जताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने अनुराग ढांडा को कलायत से उम्मीदवार घोषित किया है। अनुराग ढांडा जैसा लायक उम्मीदवार कलायत विधानसभा के इतिहास में न हुआ होगा और न कभी होगा। उन्होंने कहा कि अनुराग ढांडा को कलायत से जिताकर ऐसा विधायक चुनेंगे जो कलायत के साथ-साथ पूरे हरियाणा के लिए काम करेगा।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी 10 साल में हरियाणा को बर्बाद करने का काम किया है। बीजेपी ने 5000 सरकारी स्कूल बंद कर दिए, अब ये बच्चे कहां पढ़ेंगे। अब हरियाणा की जनता उनको लाएगा जिन्होंने दिल्ली और पंजाब में स्कूल खोले हैं। हरियाणा की जनता बीजेपी का सुपड़ा साफ करेगी। बात सरकार बनाने की नहीं, बात सरकारी स्कूल और अस्पताल बनाने की और युवाओं को रोजगार देने की है, बात 24 घंटे और मुफ्त बिजली व पानी देने की है। अच्छे स्कूल, कॉलेज और अस्पताल केवल अरविंद केजरीवाल ही बना सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाए अब हरियाणा की बारी है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों को गारंटी दी है कि सरकार बनने पर दिल्ली और पंजाब की तरह बिजली बिल जीरो आएगा। यदि आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा चाहिए तो उसकी देश में अरविंद केजरीवाल ही एक गारंटी हैं। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर भरोसा किया तो वहां शानदार स्कूल बन रहे हैं। शानदार पढ़ाई हो रही है और वहां से बच्चे आईआईटी में जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10 साल से प्राइवेट स्कूलों की फीस पर भी लगाम लगा रखी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने भरोसा किया तो पंजाब के सरकारी स्कूल भी अच्छे हो रहे हैं। इसलिए इस बार हरियाणा में भी वोट स्कूल के नाम पर देना। स्कूल को अच्छा करने की गारंटी और अरविंद केजरीवाल की गारंटी हरियाणा में आ गई है। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों को पांच गारंटी दी है। उसमें सबसे पहली गारंटी, अच्छे स्कूल बनाना और हर बच्चे को मुफ्त व अच्छी शिक्षा देना है। पूरे देश में कहीं चले जाओ अच्छी शिक्षा की गारंटी मतलब अरविंद केजरीवाल की गारंटी है। जो बिजली बिल को जीरो कर सकता है वो अरविंद केजरीवाल हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में करके दिखाया, अब हरियाणा में करके दिखाएंगे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शानदार सरकारी अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए। इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाओ, यहां भी शानदार अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। जनता को प्राइवेट अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, ये अरविंद केजरीवाल की गारंटी है। अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं, उन्होंने हरियाणा के एक छोटे से गांव में पैदा होकर दिल्ली में डंका बजाया। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शानदार काम किए। दिल्ली की गारंटी आज हरियाणा में आई है। उन्होंने जो दिल्ली में करके दिखाया वो हरियाणा में भी करेंगे।

वहीं, इस दौरान कलायत से ‘‘आप’’ प्रत्याशी अनुराग ढांडा ने कहा कि 30 साल से कलायत की राजनीति तीन परिवारों में उलझ कर रह गई है। ये तीनों परिवार के विधायक बने और मंत्री भी बने। इसके बावजूद कलायत में एक भी इंडस्ट्री नहीं है, जहां बच्चे नौकरी कर सकें। कलायत में एक भी सरकारी स्कूल नहीं है, जहां बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकें। कलायत के सभी गांवों की सड़कें टूटी पड़ी हैं और किसी गांव में पानी निकासी का इंतजाम है, न गांवों में पीने के पानी का इंतजाम है।

उन्होंने कहा कि इन्होंने कलायत के लोगों की जिंदगी का नरक बना दिया है। अस्पताल में कोई इलाज नहीं होता। मैं कलायत की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि कलायत की लड़ाई को अखिरी सांस तक लडूंगा। आप लोगों ने जो संघर्ष शुरू किया है वो हमें कामयाबी की तरफ लेकर जाएगा। मुझे कोई संदेह नहीं है कि इस बार कलायत में झाड़ू चलने वाली है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले यहां बीजेपी की रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह आए थे। वो लोगों को कहते रहे थे कि बैठ जाओ लेकिन कोई नहीं बैठा। उनकी बात कोई सुनने को ही तैयार नहीं था। वहीं आम आदमी पार्टी ने किसी को एक शराब की बोतल भी नहीं दी, इसके बावजूद दूसरी पार्टियों की जितनी भी रैली हुई उससे तीन गुणा ज्यादा लोग आम आदमी पार्टी की रैली में आए। ये लड़ाई हम अपने लिए नहीं लड़ रहे। आम आदमी पार्टी आपके बच्चों की लड़ाई लड़ रही है। इस संघर्ष में आपको अपना समय भी देना पड़ेगा और अपना समझ कर चुनाव लड़ना पड़ेगा। इस बार कलायत से अपना विधायक चुन कर भेज दो, जिंदगी भर आपका कर्जा उतारुंगा। आप झाड़ू के निशान पर बटन दबा देना कोई ताकत आम आदमी पार्टी की सरकार और विधायक बनने से नहीं रोक सकता।

उन्होंने कहा कि ये लोग टिकट के लिए लड़ रहे हैं। इनको केवल सत्ता चाहिए, ये सत्ता के भूखे है। इसलिए इनकी राजनीति को खत्म करके हमको आम आदमी की राजनीति शुरू करनी है। ये अपने परिवार और टिकट के लिए लड़ रहे हैं और हम कलायत और कलायत की उन्नति के लिए लड़ रहे हैं। कलायत की विधायक कमलेश ढांडा को मंत्री बनने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने न कलायत के लिए कुछ किया और न कलायत के लोगों की कदर की। बीजेपी ने उनको दोबारा टिकट देकर कलायत के लोगों को चुनौती दी है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube