Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

लोकतंत्र में लोगों के पास सारी शक्ति होती है, लेकिन ये लोग खुद को जनता से बड़ा समझते हैं, उनके अहंकार को हराएं- भगवंत मान

  • November 9, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल विधानसभा के उपचुनावों के लिए चब्बेवाल विधानसभा से इशांक चब्बेबाल और डेरा बाबा नानक विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी गुरदीप रंधावा के लिए विशाल जनसभा की। दोनों नेताओं ने एक बड़ी रैली को संबोधित किया और लोगों से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करने की अपील की। केजरीवाल और मान ने पिछले ढाई वर्षों में ‘आप’ सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि किस तरह उन्होंने अपने प्रमुख चुनावी वादों को पूरा किया।

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से गुरदीप रंधावा को समर्थन देने का आग्रह करते हुए कहा कि ढाई साल पहले, आपने आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश दिया था। 117 सीटों में से आपने हमें 92 सीटें दीं, जो पंजाब के इतिहास में सबसे अधिक है। उन्होंने आगे कहा कि आप सरकार से पहले पंजाब के लोग अपने बिजली बिलों से सबसे ज्यादा परेशान थे। कुछ लोगों के पास तो 2 लाख रुपये तक के बिल लंबित थे। हमने आपसे वादा किया था कि हम आपके पुराने बिजली बिल माफ कर देंगे और भविष्य में बिल नहीं आएंगे। हमने वह वादा पूरा किया है। अब लोगों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने कहा था आपका इलाज मुफ्त कर देंगे। आज पूरे पंजाब में जगह-जगह आम आदमी क्लीनिक खुल रहे हैं। वहां दवाइयां और जांच मुफ्त हो रही हैं। वहीं सभी सरकारी अस्पतालों को ठीक किया जा रहा है और वहां भी इलाज मुफ्त हो रहा है। पूरे पंजाब में स्कूल ठीक किए जा रहे हैं। अभी तक 45 हजार से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के हर गांव में करीब 4 से 5 बच्चों को नौकरी मिली है। किसी से भी पैसे नहीं लिए गए और किसी को सिफारिश भी नहीं करनी पड़ी। पहले बिना सिफारिश और रिश्वत के सरकारी नौकरी मिलती ही नहीं थी। हमने कच्चे कर्मचारी पक्के किए और अभी भी कर्मचारियों को पक्का करने का काम जारी है। अब सरकारी कर्मचारी टंकियों पर नहीं मिलते। वह अपने काम पर मिलते हैं। इसके अलावा हमारी सरकार ने कई टोल प्लाजे बंद कर दिए जिससे लोगों के रोज लाखों रुपये बच रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने ने कहा कि जब गुरदीप रंधावा डेरा बाबा नानक से विधायक चुने जाएंगे तो वे डेरा बाबा नानक में बायोगैस प्लांट और चीनी मिल स्थापित करेंगे जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। युवाओं को स्वस्थ और नशे से दूर रखने के लिए खेल के मैदान और स्टेडियम बनाए जाएंगे। एक आईटीआई-पॉलिटेक्निक कॉलेज भी खोला जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने ने कहा कि यह चुनाव ईमानदार रंधावा और भ्रष्ट रंधावा के बीच है। सुखजिंदर सिंह रंधावा की वजह से डेरा बाबा नानक में लोगों को इतने सारे फर्जी मामलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सुखजिंदर रंधावा सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। इसीलिए उनकी पत्नी यह चुनाव लड़ रही हैं। वहीं गुरदीप सिंह रंधावा के लिए डेरा बाबा नानक के लोग ही उनका परिवार हैं। वह आपके लिए काम करेंगे और आपके मुद्दों का समाधान करेंगे।

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने चब्बेवाल विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी इशांक चब्बेवाल का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि ढाई साल पहले आपने आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत देकर जिताया था। इसलिए आपकी उम्मीदें भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि ढ़ाई साल पहले पंजाब के लोग सबसे ज्यादा परेशान बिजली बिल से रहते थे। किसी का 2 लाख और किसी का लाख रुपए तक पुराना बिल बकाया पड़ा था। हमने आपको वादा किया था कि आपके सभी पुराने बिल माफ कर देंगे और आगे से आपका बिल जीरो आया करेगा। यह वादा हमने पूरा किया। अब लोगों के बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के करीब 20 राज्यों में बीजेपी की सरकार है और बाकी राज्यों में दूसरी पार्टियों की सरकार है। आम आदमी पार्टी की बस दो जगह पंजाब और दिल्ली में है और दोनों जगहों पर लोगों के बिजली के बिल जीरो आते हैं और 24 घंटे बिजली आती है। वहीं दूसरे राज्यों में बिजली बहुत महंगी है। बिजली मुफ्त होना एक चमत्कार की तरह है।हमने कहा था आपका इलाज मुफ्त कर देंगे। आज पूरे पंजाब में जगह-जगह आम आदमी क्लीनिक खुल रहे है। वहां दवाईयां और जांच मुफ्त हो रही है। वहीं सभी सरकारी अस्पतालों को ठीक किया जा रहा है और वहां भी इलाज मुफ्त हो रहे हैं। पूरे पंजाब में स्कूल ठीक किए जा रहे हैं। अभी तक 45 हजार से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है।पंजाब के हर गांव में करीब 4 से 5 बच्चों को नौकरी मिली है। किसी से भी पैसे नहीं लिए गए और किसी को सिफारिश भी नहीं करनी पड़ी। पहले बिना सिफारिश और रिश्वत के सरकारी नौकरी मिलती ही नहीं थी।हमने कच्चे कर्मचारी पक्के किए और और अभी भी कर्मचारियों को पक्का करने का काम जारी है। अब सरकारी कर्मचारी टंकियों पर नहीं मिलते। वह अपने काम पर मिलते हैं। इसके अलावा हमारी सरकार ने कई टोल प्लाजे बंद कर दिए जिससे लोगों के रोज लाखों रुपए बच रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब आपका लोकसभा सांसद, आपका विधायक और राज्य की सरकार तीनों आम आदमी पार्टी के ही होंगे, फिर इलाके का विकास काफी तेजी से होगा। उन्होंने डॉक्टर राजकुमार चब्बेवाल की तारीफ की और कहा कि इलाके में एक भी परिवार ऐसा नहीं होगा जिसका इन्होंने मुफ्त मे इलाज न कियकेजरीवाल ने वादा किया कि इलाके में एक आईटीआई – पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाया जाएगा। बिस्त दोआब नहर का फायदा यहां के लोगों को नहीं होता। हम उस नहर का पानी यहां के किसानों को भी देने का इंतजाम करेंगे। खेती आधारित और महिला आधारित ‘स्मॉल स्केल इंडस्ट्री’ के लिए एक नई पॉलिसी बनाई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा इंडस्ट्री यहां आए और हमारे बच्चों को ज्यादा नौकरियां मिल सके। यहां खेल-कूद के लिए जितने स्टेडियम बनाने की जरूरत होगी, सारे बनाए जाएंगे। इससे नौजवानों को नशा छोड़ने में भी मदद मिलेगी। वहीं आदमपुर से गढ़शंकर रोड का नाम बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम पर रखा जाएगा। एवं गुरु घरों को जाने वाली सभी सड़कों को 18 फुट चौड़ा किया जाएगा ताकि लोगों को आने-जाने में तकलीफ न हो।

उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने लोगों की सेवा करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। हम लोग पैसे के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। हम यहां लोगों की सेवा करने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सबसे तेजी से उभरने वाली राजनीतिक पार्टी है। केवल 12 वर्षों में हमारे पास दो राज्यों में सरकारें हैं। गुजरात, गोवा और जम्मू-कश्मीर में विधायक और 13 सांसद हैं। मान ने कहा कि यह सब लोगों की वजह से है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में सारी शक्ति लोगों के पास होती है। लेकिन पारंपरिक राजनेता सोचते हैं कि वे जनता से बड़े हैं। उनके अहंकार को हराएं।

भगवंत मान ने कहा कि हम सार्वजनिक धन का उपयोग जनता को सुविधाएं प्रदान करने के लिए करते हैं। केवल ढाई वर्षों में हमने 850 से अधिक आम आदमी क्लिनिक खोले हैं, जहां 2 करोड़ से अधिक लोगों ने इलाज करवाया। हम सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति में सुधार कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री के रूप में टोल प्लाजा स्थापित करने के लिए प्रताप बाजवा पर हमला करते हुए मान ने कहा कि हमने 16 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं, जिससे लोगों को हर दिन लगभग 62 लाख रुपये की बचत हो रही है।

भगवंत मान ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान डेरा बाबा नानक के लोगों ने सुखजिंदर रंधावा को वोट दिया था, लेकिन हमेशा की तरह उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। अब ढाई साल बाद लोगों के पास एक और मौका है। इस बार आप उम्मीदवार को वोट दें। हम डेरा बाबा नानक हलके के विकास के लिए दोगुनी गति से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रंधावा ने केवल लोगों के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए। अब आपके पास ऐसे भ्रष्ट और लुटेरों को हराने का मौका है।

भगवंत मान ने कहा कि पारंपरिक राजनेता सोचते हैं कि वे लोगों से बड़े हैं। इसलिए वे अहंकारी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को न चुनें जो आलीशान महलों में रहते हैं। ऐसे लोगों को चुनें जो आपके बीच रहता हो। मान ने कहा कि पंजाब में नशीली दवाओं की समस्या को खत्म करने के लिए उन्हें लोगों के समर्थन की जरूरत है। अगर वे किसी भी ऐसे व्यक्ति को जानते हों जो नशीली दवाओं की तस्करी कर रहा है तो तुरंत इसकी सूचना दें, हम कार्रवाई करेंगे।भगवंत मान ने कहा कि किसी ने मुझसे चुनाव लेट होने के बारे में पूछा। मैंने उन्हें बताया कि पहले विपक्षी दल 20-25 हजार वोटों से हारते, लेकिन अब वे 30-35 हजार वोटों से हारेंगे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube