Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

वह एक ऐसे योद्धा थे, जो नफरत की राजनीति के खिलाफ और किसानों-मजदूरों के लिए जिंदगी भर लड़ते रहे- संजय सिंह

  • September 14, 2024

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह समेत पार्टी के कई अन्य नेताओं ने शनिवार को सीपीआई(एम) के महासचिव रहे सीताराम येचुरी के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बीते गुरुवार को उनका असामयिक निधन हो गया था, जिसके बाद अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित सीपीआई(एम) कार्यालय में रखा गया था। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा वह देश के बड़े नेताओं में से एक थे और उन्हें देश के मुद्दों की गहरी समझ थी। उनके जाने से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है। जबकि संजय सिंह ने कहा कि उनका निधन इंडिया गठबंधन और देश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सीताराम येचुरी देश के लिए एक बहुत बड़े नेता थे। उन्होंने देश के मुद्दों और उनके समाधान की गहरी समझ थी। जो मुद्दों का समाधान कर सकते हैं और सफल बना सकते हैं, उन सबको वह साथ लेकर चलते थे। उन्होंने अपने लंबे राजनैतिक जीवन में इस देश की सेवा की। हमें गर्व है कि वे हमारे देश के नेता थे। वो हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। मेरी जब भी उनसे मुलाकात हुई, वह बड़ी गर्मजोशी से मिलते थे। व्यक्तिगत और राष्ट्रीय स्तर पर उनके साथ हमारी कई यादें जुड़ी हैं। यह हमारे संबंधों की कमाई है। पूरा देश उन्हें हमेशा याद करेगा। आज पूरे देश को उनकी कमी महसूस हो रही है। उनके जाने से जो स्थान खाली हुआ है, उसकी जगह कोई नहीं ले सकता।

इस दौरान ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि सीताराम येचुरी का निधन इंडिया गठबंधन और देश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वह एक ऐसे योद्धा थे जो नफरत की राजनीति के खिलाफ जिंदगी भर लड़ते रहे और किसानों- मजदूरों के लिए आवाज उठाते रहे। वो हमारे बीच से हमें अलविदा कहकर चले गए. मैं सिर झुकाकर कामरेड सीताराम येचुरी को लाल सलाम कहता हूं। मैं ईश्वर से प्रर्थना करता हूं कि वो उनके परिवार और समर्थकों को यह अपार कष्ट सहने की क्षमता दे। कॉमरेड सीताराम येचुरी हर गरीब और मजलूम की आवाज में और नफरत के खिलाफ उठने वाली हर आवाज में हमेशा जीवित रहेंगे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube