Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

शूटआउट और फिरौती के पीड़ितों के साथ सहानुभूति रखनी चाहिए, ताकि वो डरे नहीं, हमें दिल्ली से डर का माहौल खत्म करना होगा- केजरीवाल

  • December 1, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को तिलक नगर का दौरा कर वहां गैंगस्टर्स की धमकियों से पीड़ित दो व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने व्यापारियों से गैंगस्टर्स से आ रही फिरौती की कॉल और धमकियों के बारे में जाना और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह से मांग करते हुए कहा कि आप दिल्लीवालों को सुरक्षा दीजिए। दिल्ली की कानून व्यवस्था आपके अधीन है। इसलिए आप अपना काम कीजिए। उन्होंने कहा कि एक तरफ व्यापार बंद होने से बेरोजगारी बढ़ रही है और दूसरी तरफ बेरोजगार युवाओं को शूटआउट के काम में लगाया जा रहा है। हमें शूटआउट और फिरौती के पीड़ितों के साथ सहानुभूति रखनी चाहिए, ताकि वो डरे नहीं। हमें दिल्ली से डर का माहौल खत्म करना होगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तिलक नगर की मार्केट में बहुत बिजी मार्केट है, यहां पर काफी ज्यादा हलचल रहती है। यहां की सिंगला स्वीट्स में कुछ महीने पहले दो बाइक सवारों ने आकर दनादन गोलियां चलानी शुरू कर दीं। वो बता रहे हैं कि उस शूटआउट के दो चार दिन पहले उनके पास फोन आया था और उनसे दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। उसके बाद उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट की। उस मामले की एफआईआर हुई और उसके बाद शूटआउट हुआ। शूटआउट के बाद उनके पास दोबारा कॉल आया और बदमाशों ने उनसे कहा कि पैसे ना देने के कारण तुम्हें यह अंजाम भुगतना पड़ा। पैसे दे दो, वरना तुम्हारे साथ कुछ भी हो सकता है। लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाई और उनकी बात की तामील नहीं की है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि यही से थोड़ी दूर एक गाड़ियों का शोरूम है। वहां पर एक दिन 22 राउंड फायरिंग हुई है। तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए थे और उन्होंने उनके शोरूम के ऊपर फायरिंग की। बदमाश एक गैंगस्टर का नाम लिखकर एक नोट छोड़ गए। उसके दो-तीन बाद उनके पास कॉल आई कि पांच करोड़ रुपए दे दो। हम देख रहे हैं कि पूरी दिल्ली में इस तरह के शूटआउट आम बात हो गई है। अभी दो दिन पहले मैं नांगलोई गया था। वहां पर भी एक दुकान के बाहर शूटआउट किया गया। इस साल अभी तक 160 फिरौती की कॉल आ चुकी हैं। यह वो कॉल्स हैं, जो पुलिस के रिकॉर्ड में हैं। अक्सर क्या होता है कि जब किसी बिजनेसमैन को इस तरह की कॉल आती है तो उससे कहा जाता है कि पुलिस को मत बताना वरना तुम्हें इसका अंजाम भुगतना होगा। बहुत सारे लोग उस डर से पुलिस को बताते ही नहीं हैं और उसकी तामील कर देते हैं। इससे यह माना जा सकता है कि दिल्ली के अंदर हर दूसरे दिन एक फिरौती की कॉल आ रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर बिजनेसमैन डरा हुआ है। वह दहशत में है कि कभी भी उसका नंबर आ सकता है। हम लोगों ने कभी ऐसी दिल्ली नहीं देखी थी। दिल्ली के लोग अमन चैन पसंद हैं, शांति पसंद हैं। हम लोग शांति चाहते हैं। शांति से व्यापार करना चाहते हैं। मैं बहुत सारे लोगों से मिला हूं, जो अब दिल्ली छोड़कर दूसरे राज्यों में अपना बिजनेस ले जाना चाहते हैं। यह ठीक नहीं है। हमारे बच्चे कहां जाएंगे? और दूसरा, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपना बिजनेस बंद करके जा चुके हैं। एक तरफ बिजनेस बंद होंगे, तो बेरोजगारी फैलेगी। और ये गैंगस्टर्स 17-17 साल के बच्चों को शूटर्स की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। 10-10, 20-20 हजार में शूटिंग की घटनाएं हो रही हैं। एक चैन बनती जा रही है। एक तरफ हमारे बिजनेसमैन दहशत में हैं। दूसरी तरफ, बेरोजगारी फैल रही है और बेरोजगार बच्चों को शूटिंग के काम में लगाया जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गृह मंत्री होने के नाते दिल्ली की कानून-व्यवस्था अमित शाह के अंडर में आती है। हम अमित शाह से सिर्फ यह चाहते हैं कि वो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान करें। हम किसी किस्म की राजनीति नहीं चाहते हैं, बेसिक चीज चाह रहे हैं कि आपका जो काम है, वो करिए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे विधायक हैं नरेश बाल्यान। नरेश बाल्यान को पिछले साल 35-40 बार एक गैंगस्टर की धमकियां आईं। उन्होंने पांच बार पुलिस में लिखित शिकायत की। उन्होंने शिकायत की कि मुझे धमकियां आ रही हैं, मुझे और मेरे परिवार को बचाया जाए। एक बार गैंगस्टर ने नरेश बाल्यान को फोन करके कहा कि तुम्हारा बेटा यहां पर है, अगर तुम हमारी बात नहीं मानेगे तो तुम्हारे बेटे के साथ क्या होगा, देख लेना। हमारा विधायक विक्टिम है। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तो मैसेज क्या दिया जा रहा है कि अगर आपके पास कोई धमकी आएगी, शूटआउट होगा और अगर आपने शिकायत करने की हिम्मत की तो कल आपको ही गिरफ्तार कर लेंगे। आपके ही खिलाफ एक्शन लिया जाएगा, आप पर ही हमला हो सकता है। यह मैसेज ठीक नहीं है। जो इस तरह के शूटआउट, फिरौती के विक्टिम हैं, हमें उनके साथ सहानुभूति रखनी है। उन्हें पूरी सुरक्षा देनी है और उनको साहस देना है ताकि वो डरे नहीं, दहशत में ना आए और ये माहौल हमें खत्म करना है। हम केवल अमित शाह से इतना अनुरोध करते हैं कि आप दिल्ली के अंदर शांति बनाने के सारे प्रयास कीजिए।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube