Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

सात साल की बच्ची से दुष्कर्म ने खोली भाजपा राज में दिल्ली में बदहाल कानून व्यवस्था की पोल – मनीष सिसोदिया

  • February 19, 2025

दिल्ली के तिलकनगर इलाके में सात साल की एक मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला किया। “आप” के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के राज में दिल्ली की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। तिलकनगर इलाके में एक मासूम बच्ची के साथ हुई रेप की घटना ने दिल्ली की बदहाल कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। अपराधियों में कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं है । उन्होंने कहा कि अब चुनाव खत्म हो चुका है। अब अरविंद केजरीवाल को गाली देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि भाजपा कुछ काम करके दिखाना होगा। हमारी मांग है कि भाजपा कुछ ऐसा करे, जिससे बलात्कारियों और अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा हो।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और तिलक नगर से “आप” विधायक जरनैल सिंह ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के तिलक नगर से एक बहुत ही दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जिसमें एक सात साल की मासूम बच्ची का बलात्कार किया गया। यह हम सबके लिए बहुत चिंता की बात है कि दिल्ली में अपराधियों और महिलाओं के साथ गलत काम करने वालों के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं। दिल्ली में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से मज़ाक बना हुआ है। अपराधियों और बलात्कारियों के मन में कोई डर नहीं है। सात साल की मासूम छोटी सी बच्ची के साथ भला कोई कैसे बलात्कार कर सकता है? लेकिन दिल्ली में यह इसलिए हो पा रहा है क्योंकि यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप है और इसे ठीक करने में भाजपा और गृह मंत्री अमित शाह की कोई दिलचस्पी नहीं है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में अब चुनाव खत्म हो गए हैं। भाजपा को चुनाव से पहले जितनी गाली-गलौज की राजनीति करनी थी, उसने कर ली। लेकिन अब तो गाली-गलौज की अपनी आदतों को बदलकर कुछ काम कर लो। दिल्ली के लोगों ने भाजपा को पहले से दिल्ली की कानून व्यवस्था दे रखी है। इन बलात्कारियों और अपराधियों के अंदर कानून का खौफ पैदा करिए। यह क्यों नहीं हो पा रहा है? क्योंकि बलात्कारियों और अपराधियों को पता है कि जिनको कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी थी और अब बाकी और चीजों की भी जिम्मेदारी दी है, यह उनकी प्राथमिकता में ही नहीं है। इनके नेता जब भी बोलते हैं, तो केवल अरविंद केजरीवाल को गाली देते हैं।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं भाजपा को कहना चाहता हूं कि अब जब दिल्ली के चुनाव खत्म हो गए हैं, तो वह इस पर ध्यान दे। पहले जब इसने कोई कानून व्यवस्था पर सवाल करता था, तो यह इधर-उधर की बातें बनाकर अरविंद केजरीवाल को गाली देते थे। अब केजरीवाल को गाली देने से काम नहीं चलेगा। चुनाव खत्म हो चुका है। वापस कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आइए। दिल्ली के लोगों ने पहले भी भाजपा के सात सांसद चुने थे। बलात्कारियों और अपराधियों के मन में कोई खौफ पैदा करिए।

वहीं “आप” के स्थानीय विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि तिलक नगर में सात साल की बच्ची के साथ जो दुष्कर्म हुआ उसको लेकर दिल दुखी है और रोष में भी है कि गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस इस तरह मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाओं को रोकने में नाकाम है। चेन स्नैचिंग, स्कूटी चोरी, गाड़ी चोरी जैसी अपराध की घटनाएं इतनी आम हैं कि अब लोग इन्हें काउंट भी नहीं करते हैं। दिल्ली में आजकल फिरौती, रेप और मर्डर आम हो चुके हैं, लेकिन हमारी पुलिस इसे रोकने में बिल्कुल नाकाम है। दिल्ली के लोगों में बहुत रोष है कि हर दिन बद से बदतर होती इस कानून व्यवस्था का नतीजा क्या होगा?

जरनैल सिंह ने कहा कि हम दिल्ली के लोगों को यह आश्वासन देते हैं कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की इस लड़ाई में अंत तक उनके साथ खड़े रहेंगे। हम न्यायपालिका से उम्मीद करते हैं कि वह दोषियों को सख्त से सख्त और जल्दी से जल्दी सजा दे। हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वह इलाके में शांति बनाए रखें।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube