Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

सिर्फ अरविंद केजरीवाल स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी की बात करते हैं, भाजपा वाले केवल जुमले सुनाते हैं, इन पर भरोसा मत करना- भगवंत मान

  • January 20, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को मॉडल टाउन, बादली और रोहिणी विधानसभा में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियांे के समर्थन में मेगा रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता एक बार फिर झाड़ू का बटन दबाकर अपने बच्चों की किस्मत अरविंद केजरीवाल के सुरक्षित हाथों में देने का काम करेगी। पूरे देश में सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही एक ऐसे नेता हैं, जो स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी की बात करते हैं। भाजपा वाले तो केवल जुमले सुनाते हैं। दिल्ली के लोग इन पर भरोसा न करें। पिछली बार देश के गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली की गलियों में घूम-धूमकर पर्चे बांटे थे। इसके बाद भी भाजपा जीत नहीं पाई। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में हमने अपनी गारंटी से ज्यादा काम करके दिखाया है। पंजाब की महिलाओं को एक हजार रुपए भी जल्द देंगे।सीएम भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश के इकलौते नेता हैं जो स्कूल, अस्पताल, इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली और पानी की बात करते हैं। भाजपा के लोग जुमले सुनाते हैं कि हर आदमी के खाते में 15 लाख रुपए आ जाएंगे। अब कह रहे हैं कि महिलाओं को 2500 रुपए दे देंगे, इनकी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इसलिए 5 फरवरी को सभी को झाड़ू का बटन दबाना है। जैसे ही झाड़ू का बटन दबाओगे समझ लेना कि आपने अगले पांच साल के लिए अपने बच्चों की किस्मत अरविंद केजरीवाल के सुरक्षित हाथों में दे दी। वो किस्मत लिखने वाला बंदा है। गलत हाथों में बच्चों की किस्मत मत दे देना। ये सबकुछ छीनने वाले लोग हैं। कोई पढ़ाई या अस्पतालों की बात नहीं करता, ये केवल लड़ाई की बात करते हैं। लेकिन हम लड़ाई वाले नहीं, पढ़ाई वाले लोग हैं। हम लोग आपके बीच से ही निकले हुए हैं।भगवंत मान ने कहा कि पूरी दिल्ली में भारी उत्साह है। यह उत्साह मैंने 2022 में पंजाब चुनाव में देखा था। 2020 में दिल्ली के चुनाव में देखा था। 2015 में भी मैंने यही माहौल देखा है जब मैं एमपी था। प्रवेश वर्मा जूते और पैसे बांट रहे हैं। क्या वो दिल्ली के लोगों को बिकाऊ समझते हैं? यह लोकतंत्र बिकाऊ नहीं है। जनतंत्र में लोग बड़े हैं। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा से तीन बार के विधायक हैं, अब चौथी बार उनकी सरकार भी बनेगी, रिकॉर्ड भी बनेगा और 60 से ऊपर सीटें भी आएंगी। पिछले चुनाव में देश के गृह मंत्री ने दिल्ली की गलियों में पर्चे बांटे थे, फिर भी नहीं जीत पाए थे। इस बार भी सारे आएंगे लेकिन नहीं जीतेंगे। दिल्ली के लोग नफरत फैलाने वालों को कभी पसंद नहीं करेंगे। आम आदमी पार्टी सर्वे में नहीं, सीधे सरकार में आती है।भगवंत मान ने कहा कि हमने पंजाब में भी गारंटी से ज्यादा काम करके दिखाया है। अपनी सरकार के बजट के अनुसार मैं महिलाओं को एक हजार रुपए भी लागू कर दूंगा, लेकिन क्या आपके खाते में 15 लाख रुपए आ गए? मैंने पंजाब में 16 टोल प्लाजा बंद कर दिए, जिसकी हमने गारंटी भी नहीं दी थी। वो टोल प्लाजा नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। पंजाब और आस-पास से लोग वहां जाते थे, उनका भी टोल लगता था। अब एक दिन में लोगों के 62 लाख रुपए से ज्यादा की बचत हो रही है।भगवंत मान ने कहा कि आज दिल्ली में बिजली का बिल नहीं आता और पंजाब में भी 90 फीसद घरों में बिजली का बिल जीरो आता है। इसके लिए नीयत साफ होनी चाहिए। मोदी कहते थे कि केजरीवाल फ्री क रेवड़ियां बांट रहा है और जब अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को 2100 रुपए देने की बात की कही तो मोदी जी भी कहने लगे की मैं 2500 रुपए दूंगा। हमें तो ये रेवड़ियां कहते हैं और अब ये खुद पापड़ बांट रहे हैं।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube