Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत दे दी, भगवान के घर देर है अंधेर नहीं, तानाशाही का अंत होगा- सुनीता केजरीवाल

  • August 10, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को हरियाणा के नारनौल और बेरी में बदलाव जनसभा की। सभा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुफ्त और 24 घंटे बिजली और अच्छे स्कूल-अस्पताल के लिए हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी को मौका दे। ‘‘आप’’ की सरकार आपको मुफ्त व 24 घंटे बिजली, अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य, हर युवा को रोजगार व महिलाओं को एक हजार महीना देगी। भाजपा सरकार में हरियाणा के अंदर सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। यहां के बच्चे पढ़ने के लिए कहां जाएंगे। पिछले 10 सालों में भाजपा की सरकार ने आपके लिए कुछ नहीं दिया। इसलिए इस बार के चुनाव में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, रविंदर सिंह मटरू, डॉ. मनीष यादव, सत्य नारायण यादव, गिरीश खेड़ा, नरेंद्र राव, ऊषा रानी, राकेश गुप्ता, सुनीता खन्ना, जीतू कपिल, शशिकांत, सुनील यादव, हरि सिंह, अजीत जैन, जय सिंह सैनी, ज्योति सैनी, गोपीचंद, मुनीर खान, बलवंत सिंह, डॉ. तुषार शर्मा, मुकेश सैनी, भगत सिंह सैनी, राजकुमार चौधरी, अजीत यादव, गोकुल दायमा और संजय गुर्जर मौजूद रहे।

‘बदलाव जनसभा’ को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं। 1994 में मेरी इनसे शादी हुई थी। उस समय उनका परिवार हिसार में रहता था। वहां उनके पिता नौकरी करते थे। अरविंद का जन्म तो सिवानी गांव में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई- लिखाई और परवरिश हिसार में हुई। उन्होंने कहा कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद यह लड़का दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाएगा। ये कोई मामूली बात नहीं है। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह भी कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि भगवान उनसे कुछ बड़ा करवाना चाह रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुनाव लड़ा और वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने देश की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। ऐसे-ऐसे काम किए, जो कोई भी पार्टी नहीं कर पाई। आज पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल को उनके कामों से जानते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। गरीबों के बच्चों का भविष्य उज्जवल कर दिया। शानदार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल कर दिए, जहां मुफ्त और अच्छा इलाज होता है। उन्होंने बिजली फ्री कर दी। महिलाओं को बस में फ्री सफर करने की सुविधा दी। बुजुर्गों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा कर दी और अब हर महीने हर महिला को एक हजार रुपए की सम्मान राशि देने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने जनता के लिए ये काम नहीं किए हैं। जनता बताए कि क्या कोई ऐसी पार्टी है, जिसने स्कूल अच्छे किए हों, मोहल्ला क्लीनिक बनाए हों या सरकारी अस्पताल अच्छे किए हों, किसी ने बिजली फ्री की हो? ऐसे काम केवल हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। इसलिए मोदी जी अरविंद केजरीवाल से जलते हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल को एजेंसियों का दुरुपयोग करके लोकसभा चुनाव से फर्जी केस में जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल को एक ऐसे व्यक्ति के बयान पर जेल में डाला गया जिसके बेटे को ईडी ने पांच महीने से जेल में रखा हुआ था। अरविंद केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाने वाल जज ईडी के वकील के भाई थे।

उन्होंने कहा कि बंग्लादेश में भी विपक्षी नेताओं के जेल में डाला हुआ था, वहां जबरदस्त विद्रोह हुआ तो वहां की प्रधानमंत्री को देश छोड़कर भागना पड़ा। भगवान की लाठी में देर हो सकती है, अंधेर नहीं, तानाशाही का अंत होता है। जब दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत दी तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिना किसी सबूत के जेल में रखना गलत है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अरविंद केजरीवाल को नहीं हरियाणा के बेटे को जेल में डाला है। मोदी जी ने हरियाणा के लोगों को ललकारा है। मैं हरियाणा की बहू आपसे पूछती हूं कि क्या हरियाणा की जनता अपने बेटे का अपमान चुपचाप सहन करेगी? केजरीवाल शेर है और वो मोदी जी के सामने झुकेंगे नहीं। हम अब चुप नहीं बैठेंगे। मोदी जी गुजरात से हैं। जब 2014 में मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो गुजरात ने सारी सीटें बीजेपी को दे दी। आपके अरविंद केजरीवाल ने देश और दुनिया में हरियाणा का नाम रौशन किया है। अब आप भी उनका साथ दीजिए।

उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं। बीजेपी को एक वोट नहीं जाना चाहिए। अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से जीताना है। ये बात अरविंद केजरीवाल की नहीं है, ये हरियाणा की इज्जत का सवाल है। जनता हर चीज पर टैक्स देती है। इसलिए जनता को अधिकार है कि सरकार उनको अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दे। बीजेपी ने जनता को 10 साल में कुछ नहीं दिया। उनको विकास से कोई मतलब नहीं है। हरियाणा में सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है, यहां के बच्चे पढ़ने के लिए कहां जाएंगे। बीजेपी सरकार ने आपको आयुषमान कार्ड दे दिया लेकिन प्राइवेट अस्पताल में इलाज नहीं करा सकते। क्योंकि सरकार प्राइवेट अस्पताल को पैसे नहीं देती।

उन्होंने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटी को पूरी करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में उनकी गारंटी पूरी हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को पहली गारंटी दी है कि दिल्ली और पंजाब की तरह यहां भी घरेलू बिजली फ्री होगी। ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद हरियाणा में घरेलु बिजली फ्री और 24 घंटे मिलेगी। दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा। तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी। चौथी गारंटी, हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने का काम करेंगे। पांचवीं, हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे। इसके अलावा किसानों, व्यापारियों, खिलाड़ियों, महिलाओं और बुजुर्गों के विकास और खुशहाली के लिए विस्तृत योजनाएं लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को बदला है। अब हरियाणा में बदलाव की बारी है। आपको अपने लाल अरविंद केजरीवाल को अपना घर ठीक करने की जिम्मेदारी देनी है और झाड़ू के निशान पर वोट देना है।

वहीं, पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट ने तानाशाह के मुंह पर तमाचा मारा, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत देने का काम किया। उन्होंने कहा कि तानाशाह ने हरियाणा के लाल और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक बंदी बनाकर रखा हुआ है। जिस अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने का काम किया। अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी जब हिंदुस्तान में आई तो उन्होंने दिल्ली के स्कूलों जिनकी पूरे विश्व में चर्चा है, उनको देखने की बात कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में केजरीवाल की गारंटी लॉन्च की है। हरियाणा में भी 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलेगी, सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया जाएगा, हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनाया जाएगा, 18 वर्ष से उपर हर महिला को 1000 रुपए प्रति महीना दिया जाएगा और युवाओं को 100ः रोजगार दिया जाएगा। देश के तानाशाह प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रखा है। क्योंकि वो डरते हैं कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब को विकसित कर दिया। यदि ऐसा ही रहा तो पूरो देश 24 घंटे बिजली और अच्छे स्कूल व अस्पताल मांगेगा। मोदी जी अरविंद केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन उनकी सोच को नहीं। आज अरविंद केजरीवाल की सोच देश के करोड़ों घरों में पहुंच चुकी है।

डॉ. सुशील गुप्ता कहा कि इन्होंने जो जुल्म अरविंद केजरीवाल के साथ किया वो विनेश फोगाट के साथ भी किया। इस तानाशाह ने जंतर मंतर से विनेश फोगाट के खिलाफ साजिश की थी। पहलवान बेटियों को बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर लिखवाने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट तक जाजाना पड़ा था। उनको साजिश करके जंतर मंतर से उठा दिया था। जो साजिश इन्होंने देश में रची वही विदेश में रची। जो बेटी तीन मुकाबले जीतकर फाइनल तक पहुंची और अचानक कहा कि 100 ग्राम वजन बढ़ गया। मैं पूछना चाहता हूं कि देश का प्रधानमंत्री और हरियाणा का मुख्यमंत्री क्या कर रहे थे। जब देश की बेटी जीतती जा रही थी तो इनसे एक ट्वीट भी नहीं हुआ।

डॉ. सुशील गुप्ता कहा कि ये साजिश प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर रची गई। यदि मोदी जी की नियत ठीक होती तो विनेश फोगाट का गोल्ड मेडल नहीं रुकने देते। आम आदमी पार्टी विनेश फोगाट और हरियाणा की बेटियों को आमंत्रित करती है कि आप आइये और इस तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़िये। मैं यकीन दिलाता हूं कि जब हम मिलेंगे तो इस तानाशाह को जड़ से उखाड़कर फेंक देंगे। मैं घोषणा करता हूं कि कल हर जिले में आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता विनेश फोगाट को समर्थन देगा। आज इस व्यवस्था को बदलने के लिए और हरियाणा के लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार देने के लिए हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल की जरूरत है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube