Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

सुप्रीम कोर्ट से ईडी-सीबीआई को लताड़ लगने के बावजूद मोदी जी को समझ में नहीं आ रहा कि देश तानाशाही से नहीं, संविधान से चलेगा- संजय सिंह

  • October 7, 2024

आम आदमी पार्टी ने ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग पर प्रधानमंत्री पर पलटवार किया है। वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने प्रधानमंत्री प्रश्न किया कि आपकी एजेंसियों ने अरविंद केजरीवाल को छह महीने, मनीष सिसोदिया को 17 महीने और मुझे छह महीने जेल में रखा गया, जबकि सत्येंद्र जैन दो साल से जेल में हैं। प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि जब ‘‘आप’’ नेताओं के यहां से कुछ नहीं मिला तो उन्हें जेल में क्यों रखा गया? उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा का गुनाह सिर्फ इतना है कि वह ‘‘आप’’ के सांसद हैं। इसीलिए उनके यहां ईडी की रेड हुई। मोदी जी एजेंसियों का दुरुपयोग कर अरविंद केजरीवाल और ‘‘आप’’ को खत्म करने का प्रयास तो कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं होंगे।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक गंभीर बीमारी का शिकार हो चुके हैं। उनकी बीमारी का नाम ‘नफरती बीमारी’ है, जो एक लाइलाज बीमारी है। प्रधानमंत्री मोदी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के प्रति नफरत और घृणा से इतने भरे हुए हैं कि उन्हें देश के किसी और काम से कोई मतलब नहीं है। उनके पास देश की शिक्षा, इलाज, रोजगार, और किसान के लिए काम करने की फुर्सत नहीं है, उन्हें मणिपुर की हिंसा पर ध्यान नहीं देना है। देश का एक हिस्सा जल रहा है, पर प्रधानमंत्री को उसकी चिंता नहीं है। रोज सुबह उठने के बाद उनके जीवन का एकमात्र मकसद आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की राजनीति को खत्म करना है। उनके नेताओं को पकड़-पकड़कर जेल में डाल रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की ईडी-सीबीआई को कई बार सुप्रीम कोर्ट से लताड़ पड़ चुकी है, इसके बावजूद उन्हें समझ में नहीं आता कि यह देश उनकी तानाशाही से नहीं, बल्कि संविधान और कानून से चलेगा। वो हर दिन सुबह उठकर कभी इस पर तो कभी उस पर छापेमारी करवाते हैं। प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 6 महीने जेल में रखा। उन्हें इंसुलिन नहीं दी गई। उन्हें मारने तक की साजिश की गई। प्रधानमंत्री देश को बताएं कि उनके घर से क्या मिला? केजरीवाल के घर से एक रुपया भी बरामद नहीं हुआ। फिर भी उन्हें 6 महीने तक जेल में क्यों रखा गया? मनीष सिसोदिया को 17 महीने जेल में रखा, उनके घर भी छापेमारी की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। सत्येंद्र जैन को दो साल से अधिक समय से जेल में रखा हुआ है। जेल में उस व्यक्ति का 36 किलो वजन कम हो गया। इन्होंने मेरे घर पर छापेमारी करवाई, मुझे 6 महीने जेल में रखा। हमारे घर से क्या मिला? कहीं से एक रुपया भी बरामद नहीं हुआ, कोई कागज नहीं मिला। प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो वह देश के सामने आकर बताएं।

संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री केवल एक काम कर रहे हैं कि किसी के खिलाफ कुछ मिले न मिले, ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल करके उसे जेल में डालो, केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को खत्म करो। लेकिन यह एक निरर्थक प्रयास है, इसमें उन्हें सफलता मिल ही नहीं सकती। इन्होंने सब करके देख लिया, सबको जेल में डाल दिया, लेकिन कोई नहीं टूटा। सबको झुकाने और तोड़ने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं टूटा। अब उन्होंने हमारे साथी सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर छापा मार दिया। कल हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा का सफाया होने जा रहा है। उस खबर को दबाना इनका मकसद है और आम आदमी पार्टी के पीछे तो ये पड़े ही हैं।

संजय सिंह ने कहा कि संजीव अरोड़ा बहुत सारे चैरिटी के काम करते हैं, अच्छे आदमी हैं। उनका गुनाह सिर्फ इतना है कि वह आम आदमी पार्टी के सांसद हैं। उनके इतने लंबे सार्वजनिक जीवन में आज तक कभी उनके यहां ईडी नहीं पहुंची। उनके खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन क्योंकि वह आम आदमी पार्टी के सांसद हैं, इसलिए उनके यहां छापेमारी हुई। एक नफरती बीमारी से ग्रसित व्यक्ति इस देश का प्रधानमंत्री बन गया है, जो न ही नौजवानों को रोजगार दे सकता है, न किसानों को उनकी फसल का दाम दे सकता है, न महिलाओं को सुरक्षा दे सकता है, न मणिपुर की हिंसा रोक सकता है और न लोगों को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य दे सकता है। उसकी जिंदगी का एक ही मकसद है कि ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करो, आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की राजनीति को खत्म करो। लेकिन प्रधानमंत्री और भाजपाई जितनी कोशिश करेंगे, वह नाकाम होंगे और आम आदमी पार्टी का कारवां और मजबूती से आगे बढ़ता जाएगा।

संजय सिंह ने आगे कहा कि आज पूरे देश ने प्रधानमंत्री मोदी का असली चेहरा पहचान लिया है। पहले यह किसी पर 70 हजार करोड़ रुपए के घोटाले, तो किसी पर 20 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाते हैं, और बाद में सारे घोटालेबाजों को गले लगाकर अपनी पार्टी में शामिल कर लेते हैं। अरविंद केजरीवाल दिल्ली और देश के लोगों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं, तो उन्हें जेल में डालकर, उनकी पार्टी को खत्म करने की मुहिम चला रहे हैं। लेकिन भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की यह साजिश कभी सफल नहीं होगी।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube