संविधान की ताकत से तानाशाही शक्तियों को परास्त कर तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर जाकर उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके माता-पिता से मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वो तिहाड़ से सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान मनीष सिसोदिया से मिलकर सुनीता केजरीवाल भावुक हो उठीं। मनीष सिसोदिया ने सीएम अरविंद केजरीवाल के माता-पिता का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार के मंत्रियों और विधायकों से भी मुलाकात की और उनके बीच काफी देर तक अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य और अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसके बाद मनीष सिसोदिया घर पहुंचे और अपनी पत्नी व सास से मिलकर भावुक हो गए। इस मौके पर सांसद संजय सिंह, सांसद डॉ. संदीप पाठक, मंत्री आतिशी, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक, आदिल खां समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता रीना गुप्ता ने कहा कि मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने से कार्यकर्ताओं में भारी खुशी है। पिछले 17 महीने की कड़ी तपस्या के बाद मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आ रहे हैं और तानाशाही का अंत हो रहा है। मनीष जी ने दिल्ली के बच्चों के लिए इतने सारे शानदार स्कूल बनवाए। उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं था। उनको बेवजह ही 17 महीने तक जेल में रखा गया।
मनीष सिसोदिया से मिलकर भावुक हुईं सुनीता केजरीवाल
तिहाड़ से सीधे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे मनीष सिसोदिया से मिलकर उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल बेहद भावुक हो उठीं। करीब 17 महीने बाद मनीष सिसोदिया को अपने सामने पाकर उनकी आंखें भर आईं।
घर पर आरती, पुष्प वर्षा और आतिशबाजी से हुआ सिसोदिया का स्वागत
सुनीता केजरीवाल से मिलने के बाद मनीष सिसोदिया घर पहुंचे। उनके साथ पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री भी थे। घर पहुंचने पर मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया ने आरती करके उनका स्वागत किया। इस दौरान पुष्प वर्षा और आतिशबाजी करके सबने मनीष सिसोदिया का भव्य स्वागत किया।
पत्नी और सास से मिलकर भावुक हुए मनीष सिसोदिया
मनीष सिसोदिया 17 महीने के एक लंबे इंतजार के बाद जमानत पर शुक्रवार देर रात घर पहुंचे। उनके इंतजार में उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया समेत पूरा परिवार बेसब्री से इंतजार कर रहा था। उनकी पत्नी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। जब वो घर पहुंचे तो अपनी पत्नी और वृद्ध सास को देखकर भावुक हो गए। इस दौरान उनकी पत्नी और परिवार के अन्य लोग मनीष सिसोदिया को अपने बीच पाकर भावुक हो पड़े।
सिसोदिया के घर भी दोस्तों, रिश्तेदारों और समर्थकों का उमड़ा हुजूम
सीएम आवास से सुनीता केजरीवाल और उनके माता-पिता से मिलने के बाद जब मनीष सिसोदिया अपने घर पहुंचे, तो वहां भी उनके दोस्तों, रिश्तेदारों और समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी लोग बड़ी बेसब्री से उनके घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। जब मनीष सिसोदिया का काफिला घर पहुंचा तो बड़ी तादात में दोस्तों, रिश्तेदारों और समर्थकों की भीड़ मौजूद रही और सबने उनका भव्य स्वागत किया।
सीएम आवास पर भी मनीष सिसोदिया की एक झलक पाने को उमड़ी भीड़
कम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचने के दौरान भी उनकी एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। पुलिस ने बैरिकेड्स करके बड़ी मुश्किल से समर्थन को संभाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मनीष सिसोदिया जिंदाबाद, अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद समेत अन्य नारे लगाए।