Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

8 मार्च में बस 2 दिन शेष, महिलाओं को कब मिलेंगे 2500 रुपए, ‘‘आप’’ ने प्रदर्शन कर भाजपा से मांगा जवाब

  • March 6, 2025

दिल्ली की महिलाओं को 8 मार्च तक 2500 रुपए देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में अब मात्र दो दिन और शेष हैं, लेकिन अभी तक भाजपा सरकार इस मुद्दे पर मौन है। भाजपा को मोदी जी की गारंटी याद दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को राजघाट, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, बुराड़ी व मूलचंद समेत अन्य चौराहों पर प्रदर्शन किया और जवाब मांगा कि महिलाओं के खाते में 2500 रुपए कब आएंगे? इस दौरान ‘बस दो दिन और’ लिखे प्ले कार्ड के साथ बुराड़ी से विधायक संजीव झा, तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह, पूर्व विधायक ऋतुराज झा समेत ‘‘आप’’ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री से भी पूछा कि दिल्ली की माताएं-बहनें पूछ रही हैं कि अब तो 8 मार्च आने मे सिर्फ दो ही दिन बचे हैं, उनको 2500 रुपए कब मिलेंगे।

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उस रास्ते से गुजर रहे वाहन चालकों को भी भाजपा के वादे को याद दिलाया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वादा किया गया था कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बन जाती है तो वह हर महिला के लिए 2500 रुपए प्रतिमाह देेने की योजना पहली ही कैबिनेट में पास करेगी और 8 मार्च तक महिलाओं के खाते में पहली किश्त आ जाएगी। अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बन गई है उसकी पहली कैबिनेट की बैठक भी हो चुकी है, लेकिन बैठक में महिलाओं की 2500 रुपए की स्कीम पर कोई चर्चा नहीं हुई। मोदी जी की एक गारंटी तो फेल हो गई है, लेकिन अभी 8 मार्च में दो दिन बचे हैं। 8 मार्च को महिलाओं को खाते में 2500 रुपए आने का बेसब्री से इंतजार है। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि मोदी जी द्वारा महिलाओं से की गई दूसरी गारंटी को भाजपा समय से पूरा करे।

आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि पहली कैबिनेट की बैठक में फैसला हो जाएगा और 8 मार्च को महिलाओं के खाते में 2500 रुपए आ जाएंगे। अब 8 मार्च आने में सिर्फ 2 दिन बचे हैं। भाजपा से पूछना चाहते हैं कि क्या अगले दो दिन में महिलाओं के खाते में 2500 रुपए आ जाएंगे। मोदी जी कहा था कि यह उनकी गारंटी है। अगर पैसे नहीं आएंगे तो क्या मोदी जी की गारंटी भी जुमला निकली। क्योंकि मोदी जी की गारंटी को उनकी अपनी दिल्ली सरकार ने पूरा नहीं किया।

संजीव झा ने कहा कि दो ही बातें हो सकती है। पहला, उनका हर वादा और संकल्प जुमला निकलता है या फिर मोदी जी बात उनकी अपनी कैबिनेट नहीं मान नही है और उनकी ही सरकार उनको झूठा साबित करने में लगी हुई है। इसका मतलब यह भी होगा कि दिल्ली के लोगों के साथ विश्वासघात हुआ है। अभी तक कोई प्रक्रिया भी शुरू हुई है और इस बारे में अभी तक कोई जानकारी भी नहीं दी गई है। भाजपा कुछ भी वादा करके जनता को गुमराह कर देगी, आम आदमी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। इसलिए हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा और महिलाओं को 2500 रुपए मिलने तक सदन और सड़क पर भाजपा से सवाल पूछते रहेंगे।

पूर्व विधायक ऋतुराज झा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान द्वारका में आयोजित एक रैली में महिलाओं से वादा किया था कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में सभी माताओं-बहनों के लिए 2500 रुपए प्रतिमाह देने की स्क्रीम पास की जाएगी और 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर उनके खाते में 2500 रुपए की पहली किस्त आ जाएगी। यह मोदी की गारंटी है। मोदी जी ने यह भी कहा था कि सभी माताएं-बहनें अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट के साथ लिंक करा लें, ताकि जब उनके खाते में पैसे आएं तो उसका मैसेज मोबाइल पर आ सके। अब दिल्ली की माताएं- बहनें आस लगाए बैठी हैं कि उनके खाते में 2500 रुपए कब आएंगे? अब तो 8 मार्च में मात्र दो दिन ही बचे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हर बार की तरह इस बार भाजपा को मोदी जी की गारंटी को जुमला नहीं बनने देगी। हम महिलाओं को 2500 रुपए दिलवाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे और उनको 2500 रुपए दिलवाकर रहेंगे।

गौरतलब है कि भाजपा से दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए दिलवाने के लिए आम आदमी पार्टी पिछले तीन दिनों से सड़क पर है। मंगलवार को दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडी हाउस में प्रदर्शन किया और भाजपा को मोदी जी के वादे की याद दिलवाई। जबकि बुधवार को आईटीओ समेत दिल्ली के कई फ्लाइओवर पर प्रदर्शन किया और पूछा कि महिलाओं के खाते में 2500 रुपए कब तक आएंगे?

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube