Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

झुग्गी वासियों का घर तोड़ने का विरोध करने पर ‘‘आप’’ की आतिशी को भाजपा सरकार ने किया गिरफ्तार

  • June 10, 2025

दिल्ली के झुग्गीवालों की आवाज उठाने पर आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष आतिशी को भाजपा सरकार ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें भूमिहीन कैंप से 43 किमी दूर बाबा हरिदास नगर थाने ले गई। वह मंगलवार को कालकाजी विधानसभा स्थित भूमिहीन कैंप में भाजपा सरकार के बुलडोजर के खिलाफ झुग्गीवालों के संघर्ष में साथ देने पहुंची थीं। भाजपा ने इन गरीबों की आवाज दबाने के लिए उनके पहुंचने से पहले ही बड़ी तादात में पुलिस बल तैनात कर रखा था। इस कार्रवाई के खिलाफ ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि ग़रीबों की आवाज़ उठाने पर हमारे नेताओं की गिरफ़्तारी तानाशाही है।

अरविंद केजरीवाल ने एक अन्य पोस्ट कर कहा कि मात्र तीन महीनों में भाजपा ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार पूरी दिल्ली में ग़रीबों के आशियाने उजाड़ रही है, लोगों को बेघर कर रही है। जब आम आदमी पार्टी ग़रीबों के साथ खड़ी होती है और उनकी आवाज़ उठाती है, तो हमारे नेताओं को गिरफ़्तार कर लिया जाता है।आज नेता विपक्ष आतिशी को हिरासत में लिया गया। ये तानाशाही है। भाजपा चाहे हम सबको गिरफ़्तार कर ले, लेकिन हम दिल्ली की आम जनता के हक़ के लिए आवाज़ उठाते रहेंगे।

वहीं, भूमिहीन कैंप पहुंची आतिशी ने कहा कि भाजपा दिल्ली में सभी झुग्गियों को तोड़ने वाली है। आज मुझे जेल में ले जा रही है, क्योंकि इन झुग्गीवालों की आवाज उठा रही हूं। सीएम रेखा गुप्ता को इन गरीबों की हाय लगेगी। भाजपा कभी दिल्ली में वापस नहीं आ पाएगी। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि एक भी झुग्गी को तोड़ा नहीं जाएगा। झुग्गियों को छुआ भी नहीं जाएगा। इसके बावजूद आज भूमिहीन कैंप में भारी तादात में फोर्स खड़ी है।

आतिशी ने कहा कि भाजपा सरकार बुधवार को भूमिहीन कैंप में बुल्डोजर चलाने वाली है। भूमिहीन कैंप में रहने वाले जिन लोगों के बुधवार को घर उजड़ने वाले हैं, वह इसके विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। यहां रहने वाले लोग अपने कागजात लेकर खड़े थे और कह रहे थे कि हमारे घर मत उजाड़ो। उन लोगों को पूरी बर्बरता के साथ डंडे मार-मार कर भगाया गया और हिरासत में लिया गया।

आतिशी ने कहा कि एक तरफ भाजपा इन गरीबों का घर तोड़ रही है, उनको सड़क पर लाकर खड़ा कर रही है और आवाज उठाने का अधिकार भी छीन ले रही है। भाजपा झुग्गीवालों से सिर्फ झूठे वादे करती है। भाजपा चुनाव से पहले कहती है कि जहां झुग्गी है, वहीं मकान देंगे और जैसे ही चुनाव खत्म होता है तो सारी झुग्गियां तोड़ने का काम शुरू कर देते हैं। कुछ दिन पहले भी भूमिहीन कैंप में कई झुग्गियां तोड़ी गई थीं। बुधवार को फिर भाजपा का इरादा बुल्डोजर लाकर बाकी झुग्गियां तोड़ने का है।

आतिशी ने कहा कि अगर हाईकोर्ट झुग्गियां तोड़ने का आदेश दे रहा है तो भाजपा की दिल्ली सरकार उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती क्यों नहीं दे रही है। हाईकोर्ट ज्यादा से ज्यादा इतना कह सकता है कि जहां पर झुग्गी है, वहां पर नहीं होनी चाहिए। लेकिन हाईकोर्ट यह तो नहीं कह रहा है कि भाजपा सरकार यहां रहने वालों को मकान न दे। आज सड़क पर वह लोग आ रहे हैं, जिनकी झुग्गी तोड़ी जा रही है और उनको कोई मकान नहीं मिल रहा है। भाजपा झुग्गीवालों को सड़क पर लाने का काम कर रही है। आज पूरी दिल्ली और देश देख रहा है कि भाजपा पहले जहां झुग्गी वहीं मकान देने का झूठे वादे करती है और चुनाव के बाद दिल्ली के लोगों को धोखा देती है।

आतिशी ने कहा कि भूमिहीन कैंप के करीब 60 फीसद निवासियों को फ्लैट मिल चुका है। लेकिन अभी भी 40 फीसद लोगों को मकान नहीं मिला है। इन 40 फीसद लोगों को फर्जी कारणों से बार-बार अपात्र घोषित कर दिया जाता है। यहां पर जो लोग 30-40 साल से रह रहे हैं, उनकी झुग्गी टूट जाएगी तो वह कहां जाएंगे? सबसे बड़ी बात यह है कि भाजपा ने जहां झुग्गी वहीं मकान देने का वादा किया था। ऐसे में मकान दिए बिना उनका मकान क्यों तोड़ रही है?

आतिशी ने कहा कि भूमिहीन कैंप में रहने वाले लोगांे के पास सालों पुराना राशन कार्ड, वोटर कार्ड और आधार कार्ड है। फिर भी कैसे कहा जा रहा है कि ये लोग अतिक्रमण कर रहे हैं। मलाओं ने बताया कि जब वह अपने हक की मांग कर रही थीं तब उनको मारा-पीटा गया। महिलाओं के घरवालों को पुलिस बर्बरता से उठाकर ले गई। क्या यही भाजपा का न्याय है। उन्होंने कहा कि कोर्ट से झुग्गियां तोड़ने का आदेश भाजपा की दिल्ली सरकार और डीडीए लेकर आई है। कोर्ट ने खुद आदेश नहीं दिया है। इन गरीबों के खिलाफ डीडीए कोर्ट गई थी। आज भूमिहीन कैंप ने भाजपा का झूठ सबके सामने रख दिया है। इन गरीबों के खिलाफ भाजपा की डीडीए केस लड़ रही थी। सीएम रेखा गुप्ता चाहें तो आज इस ध्वस्तीकरण को रोक सकती हैं। यहां रहने वालों को पहले मकान दे सकती हैं। मकान मिलने के बाद ये लोग खुद झुग्गियां खाली कर देंगे।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि भाजपा पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। भाजपा गरीब विरोधी पार्टी है और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के लिए उनके अंदर कोई सहानुभूति नहीं है। नेता प्रतिपक्ष आतिशी को हिरासत में लेना, भाजपा की इस मानसिकता को साबित करता है। भाजपा पर शर्म आती है। दिल्ली में 4 इंजन वाली भाजपा सरकार पर शर्म आती है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि कालकाजी के भूमिहीन कैंप में वो लोग रहते हैं, जिनका एक छोटा-सा घर ही उनकी पूरी दुनिया है। भाजपा का ‘जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान’ का वादा आज एक झूठा जुमला बनकर रह गया। इन बेबस लोगों की झुग्गियों पर बुलडोज़र चला, तो आतिशी जी वहां एक बेटी व एक बहन बनकर पहुंचीं और टूटी छतों के नीचे खड़े लोगों की आवाज़ बनीं। गरीबों की हक की लड़ाई लड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने अतिशी जी को ही डिटेन कर लिया। वही पुलिस जो मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत पर खामोश रहती है, महिलाओं की सुरक्षा पर आंखें मूंद लेती है, मगर जब कोई जनता की आवाज़ उठाता है, तो वही पुलिस सबसे पहले डंडा लेकर खड़ी हो जाती है।

‘‘आप’’ सांसद संजय सिंह ने एक्स पर कहा कि ग़रीब झुग्गीवालों के हक़ में आम आदमी पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी, लाठी चलाओ, चाहे जेल भेजो। जबकि ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी एक्स पर भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और किसी अज्ञात जगह ले ज़ाया जा रहा है। क्या ग़रीबों के घर पर चलने वाले बीजेपी के बुलडोज़र का विरोध करना गुनाह है? आम आदमीं पार्टी इस संघर्ष में दिल्ली के लोगों के साथ खड़ी है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube