Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

दो बार से विसावदर के विधायक को तोड़ रही भाजपा को लोग जान चुके हैं कि वह भ्रष्टाचारी पार्टी है- केजरीवाल

  • June 16, 2025

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात के विसावदर सीट पर हो रहे उपचुनाव प्रचार के लिए खड़िया गांव में विशाल जनसभा कर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 30 साल के राज में गुजरात को 50 साल पीछे ढकेल दिया है। आज गुजरात में बिजली, पानी, सड़कें, रोजगार कुछ भी नहीं है। हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। पूरी दुनिया में शानदार सड़कें बन रही हैं, लेकिन भाजपा 30 साल में सड़क तक नहीं बना पाई। उन्होंने कहा कि भले ही गुजरात में भाजपा 30 साल से है, लेकिन 20 साल से विसावदर के लोगों ने उसे जितने नहीं दिया है। विसावदर का चुनाव महाभारत से कम नहीं है। भाजपा के पास अथाह पैसा- पावर है, तो ‘‘आप’’ के पास जनता का प्यार है। जनता ‘‘आप’’ को चुनेगी।

अरविंद केजरीवाल ने एयर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्वांजलि देने के पश्चात कहा कि राजकोट से जूनागढ़ का रास्ता सड़क से 125 किलोमीटर का है। राजकोट से जूनागढ़ की सड़क इतनी जर्जर हालत में है कि मुझे आने में साढ़े तीन घंटे लग गए। आज पूरी दुनिया आधुनिक हो रही है, दुनिया भर में शानदार सड़कें बन रही हैं। लेकिन गुजरात में 30 साल राज करने के बाद भी भाजपा सड़कें नहीं बना पाई। गुजरात की सड़कों की हालत यह है कि लोगों को 40 किलोमीटर की गति से गाड़ी चलानी पड़ती है। जबकि दूसरे राज्यों में 100-150 किमी स्पीड से गाड़ियां चल रही हैं। रविवार को मैंन जूनागढ़़ से कालसारी में जनसभा करने के लिए गया। वहां भी सारी सड़कें टूटी हुई थीं। भाजपा ने 30 साल में क्या काम किया?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में हर घंटे पावर कट लग रहे हैं। रविवार को कालसारी में गए तो वहां बिजली नहीं थी। गांव से लेकर शहरों में बिजली-सड़कें नहीं हैं। सारी सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हो रहे हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों को बिजली, पानी, खाद और फसलों के दाम नहीं मिलते हैं। 30 साल राज करने के बाद भी भाजपा ने गुजरात की जनता को कुछ नहीं दिया। 30 साल बहुत होते हैं। सिंगापुर एक छोटा सा शहर है। 1963 में सिंगापुर आजाद हुआ और 1993 तक, 30 साल में सिंगापुर दुनिया का नंबर वन देश बन गया। सबसे अमीर देश बन गया। दूसरे विश्व युद्ध के बाद जापान भी तहस नहस हो गया था, उसने भी तरक्की कर ली। आज सारी दुनिया ने तरक्की कर रही है, लेकिन भाजपा ने 30 साल में गुजरात को 50 साल पीछे ले गई।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में भाजपा का 30 साल से शासन है। लेकिन पिछले 20 साल से विसावदर के लोग भाजपा को धक्के मार कर बाहर निकाला हुआ है। 20 साल से बिसावदर में भाजपा का विधायक नहीं बना है। विसावदर की जनता ने पहचान लिया है कि भाजपा एक फर्जी और भ्रष्टाचारी पार्टी है। इसको वोट नहीं देना है। अब भाजपा ने धोखेबाजी करनी चालू कर दी है। विसवदर की जनता ने हर्षद रेबड़िया को जिताया, भाजपा ने उसे तोड़कर अपने में मिला लिया। विसावदर की जनता ने आम आदमी पार्टी के भूपत को जिताया, उसे भी तोड़ दिया। पैसे और डर से किसी को तोड़ना जनता के साथ धोखा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विसावदर के लोगों ने भाजपा को वोट नहीं देने की कसम खाई है, लेकिन उनका कहना है कि वह किसे वोट दें। वह जिसको वोट देते हैं, वह टूट कर भाजपा में चला जाता है। इसलिए आम आदमी पार्टी ने गुजरात के अपने सबसे भरोसेमंद और कट्टर ईमानदार गोपाल इटालिया को टिकट दिया। गोपाल इटालिया ने गुजरात में “आप” की नींव रखी। वह एक मजबूत व्यक्तित्व वाले इंसान हैं, जिन्हें दुनिया की कोई ताकत नहीं तोड़ सकती। अगर विसावदर के लोग गोपाल इटालिया को भारी मतों से जिताते हैं, तो वे कभी नहीं टूटेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोपाल इटालिया एक साधारण परिवार से आते हैं और पहले गुजरात पुलिस में नौकरी करते थे। लेकिन उन्होंने नौकरी छोड़कर समाज सेवा का रास्ता चुना। इससे उनकी ईमानदारी साबित होती है। अगर वे बेईमान होते, तो पुलिस की नौकरी नहीं छोड़ते, क्योंकि वहां लाखों -करोड़ों कमा सकते थे। गोपाल इटालिया पिछले 15 साल से गुजरात के गांव-गांव में लोगों की सेवा कर रहे हैं। भाजपा ने उन्हें करोड़ों रुपए के ऑफर दिए, फिर भी नहीं टूटे। इसलिए विसावदर के लोगों को गोपाल इटालिया को भारी मतों के अंतर से जिताना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विसावदर का यह चुनाव महाभारत से कम नहीं है। एक तरफ भाजपा के पास अथाह सेना, पुलिस, सीबीआई, इनकम टैक्स, प्रशासन और पैसा है और दूसरी तरफ “आप” के पास सिर्फ जनता का प्यार और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद है। विसावदर के लोग ‘‘आप’’ को जिताएंगे तो गोपाल इटालिया विधानसभा में गुजरात की जनता की आवाज बनेंगे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube