Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

पंजाब में सेमीफाइनल में “आप” को शानदार जीत मिली है, अब फाइनल की बारी है- मनीष सिसोदिया

  • June 23, 2025

पंजाब के लुधियाना पश्चिम और पीएम नरेंद्र मोदी के गढ़ गुजरात के विसावदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एतिहासिक जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा को बता दिया कि अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति जनता को पसंद है। ‘‘आप’’ ने दिल्ली में भाजपा-कांग्रेस की छल-कपट से मिली हार का गुजरात और पंजाब में बड़ी जीत दर्ज कर करारा जवाब दिया है। इस जीत के साथ ही ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजनीति में दमदार वापसी की है। पंजाब और गुजरात में मिली बड़ी जीत के बाद अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मन, पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई दी है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक्स पर कहा कि विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर सभी को बहुत-बहुत बधाइयां। बड़ी लीड से मिली यह जीत इस बात का साफ संकेत है कि राज्य के लोग हमारी सरकार के कामों से बेहद खुश है। हम पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए दिन-रात बिना किसी भेदभाव और पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। उपचुनाव के दौरान पंजाबियों से किए गए हर एक वादे को हम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। संजीव अरोड़ा जी को बहुत-बहुत मुबारकबाद। साथ ही, इस जीत के लिए दिन-रात मेहनत करने वाली पूरी लीडरशिप और वॉलंटियर्स की टीम को भी बहुत-बहुत बधाई।

“आप” के वरिष्ठ नेता व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारे हर एक कार्यकर्ता के लिए बहुत खुशी की बात है कि हमने दो सीटें जीती हैं। यह दोनों सीटें बहुत महत्वपूर्ण हैं। लुधियाना पश्चिम सीट से ‘‘आप’’ विधायक गोगी जी के असमय निधन से यह सीट खाली हुई थी। अब फिर यह सीट ‘‘आप’’ के पास आ गई है। इस जीत से पंजाब के कार्यकर्ताओं को बहुत मनोबल बढ़ा है। पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, किसानों और नौकरियों के साथ नशे के विरुद्ध शानदार काम किया है। इस काम से पंजाब के लोग खुश हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सेमीफाइनल जीत लिया है, अब फाइनल की बारी है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए गुजरात भी बहुत महत्वपूर्ण था। गोपाल इटालिया गुजरात के तेज-तर्रार नेता हैं। गुजरात के लोगों के मुद्दों की आवाज को कभी उठने नहीं दिया गया। गोपाल इटालिया इन लोगों की एक मजबूत आवाज बनकर निकलेंगे। इस जीत से पूरे देश के ‘‘आप’’ के कार्यकर्ताओं में खुशी है। यह जीत इस बात संकेत है कि गुजरात के लोगों ने अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति पर भरोसा जताया है।

मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि गुजरात में जबरदस्त जीत। गुजरात का शेर गोपाल इटालिया अब विधानसभा में दहाड़ेगा। यह जीत हर उस कार्यकर्ता की है जिसने दिन-रात एक किया। आम आदमी पार्टी के हर सिपाही का आभार और दिल से बधाई। वहीं, पंजाब में सेमीफाइनल में “आप” को मिली शानदार जीत। अब फाइनल की बारी है। अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान, संजीव अरोड़ा, टीम पंजाब और आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को दिल से बधाई।

मनीष सिसोदिया ने एक अन्य पोस्ट कर कहा कि विपक्ष के लोग लुधियाना उपचुनाव को सेमी-फाइनल बता रहे थे। ‘‘आप’’ ने सेमी-फाइनल जीत लिया है और अब भगवंत मान के नेतृत्व में फाइनल भी जीतेंगे। ये जीत आम आदमी पार्टी के काम की राजनीति की जीत है। विसावदर में गोपाल इटालिया की जीत पर उन्हें भी बधाई देता हूं, वो शेर हैं जो अब गुजरात विधानसभा में दहाड़ेंगे और शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों के मुद्दे उठायेंगे।

“आप” के वरिष्ठ नेता व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज देश भर में हुए पांच उपचुनावों के परिणाम घोषित हुए हैं, जिनमें से दो सीटें “आप” ने जीती हैं। इसके अलावा, एक सीट कांग्रेस, एक तृणमूल कांग्रेस और एक भाजपा के खाते में गई है। विशेष रूप से गुजरात की विसावदर सीट पर “आप” ने भाजपा को हराकर जीत हासिल की है। यह खुद में एक बड़ा राजनीतिक संदेश है। भाजपा, जो दिल्ली में छल-कपट से “आप” को हराकर दावा कर रही थी कि उसने “आप” को खत्म कर दिया, उसे इस जीत ने करारा जवाब दिया है। इस जीत के साथ अरविंद केजरीवाल की राष्ट्रीय राजनीति में धमाकेदार पुनः प्रवेश हुआ है। धन्ना सेठों की पार्टी भाजपा को इस परिणाम से बड़ा झटका लगा है। देश भर में अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले गरीब और आम लोगों का विश्वास देश की चुनावी प्रणाली में फिर से बढ़ा है।

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि लुधियाना पश्चिम से संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाने के पीछे एक कारण यह था कि उन्होंने राज्यसभा सांसद रहते हुए लुधियाना में बहुत काम किया। उनके सामाजिक कार्यों के लिए वे लुधियाना में काफी प्रसिद्ध हैं और लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। साथ ही, संजीव अरोड़ा की यह इच्छा थी कि वे लुधियाना में विधायक के रूप में सरकार के साथ मिलकर जनता की सेवा कर सकें। पार्टी ने उनको यह दायित्व सौंपा था। जैसा कि अरविंद केजरीवाल ने बताया है, संजीव अरोड़ा को भविष्य में पंजाब सरकार में और बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। जहां तक राज्यसभा सीट का सवाल है, पार्टी का नेतृत्व और पीएसी (राजनीतिक मामलों की समिति) इस पर बैठकर चर्चा करेगी और किसी योग्य उम्मीदवार को इसके लिए चुना जाएगा।

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक्स पर कहा कि भाजपा के गढ़ गुजरात में “आप” की गजब की जीत। गोपाल इटालिया ने विसावदर सीट से 17,581 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। अरविंद केजरीवाल “टीम गुजरात” गुजरात की जनता और पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को बहुत बहुत बधाई।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर कहा कि लुधियाना पश्चिम और विसावदर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत ने साफ कर दिया है कि देश की जनता काम की राजनीति चाहती है। जो लोग अरविंद केजरीवाल की राजनीति को खत्म करार देना चाहते थे, यह जीत उनके लिए संदेश है कि अरविंद केजरीवाल ही काम की राजनीति को देश के हर कोने में लेकर जाएंगे। इस शानदार जीत की लुधियाना और विसावदर की जनता को बधाई एवं पंजाब और गुजरात के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

“आप” के वरिष्ठ नेता व गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि गुजरात के अंदर यह जीत बहुत ही ऐतिहासिक है। जिस तरह से वहां भाजपा ने चुने हुए विधायक को ऑपरेशन लोटस के तहत तोड़ा और इस्तीफा दिलवाया, साथ ही डेढ़ साल तक चुनाव नहीं होने दिया, इसके बाद भाजपा ने पूरी सरकार और तंत्र को वहां झोंक दिया, फिर भी गुजरात के किसानों ने उन्हें करारा जवाब दिया। किसानों ने यह स्पष्ट कर दिया कि यदि भाजपा सत्ता के दम पर उन्हें नीचा दिखाना चाहती है, तो वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। गोपाल इटालिया को जिस तरह से लोगों ने प्यार और समर्थन दिया और जिस तरह से पिछले चुनाव की तुलना में इस बार तीन गुना ज्यादा वोटों से ऐतिहासिक जीत हासिल की, वह इस बात का संकेत है कि भाजपा की ऑपरेशन लोटस वाली राजनीति के दिन अब गुजरने वाले हैं। गुजरात में विसावदर की यह ऐतिहासिक जीत एक नए बदलाव का संकेत दे रही है। मुझे भरोसा है कि यह बदलाव आगे बढ़ेगा।

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर कहा कि रहते हैं वो खामोश अक्सर, जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं। मोदी के गढ़ गुजरात में भाजपा और कांग्रेस को विधानसभा उपचुनाव में पटकनी देकर अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजनीति में जबरदस्त वापसी की है।

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता व गुजरात के सह प्रभारी दुर्गेश पाठक ने एक्स पर कहा कि सरकार का पूरा तंत्र, भाजपा की गुंडागर्दी, बेहिसाब पैसे वाली भाजपा को खारिज करते हुए विसावदर के लोगों ने आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया को एक-तरफा वोट देकर विधायक बनाया और गुजरात में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत की। इस ऐतिहासिक जीत पर ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, गोपाल इटालिया और पूरे गुजरात टीम को बहुत-बहुत बधाई।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube