Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा की दिल्ली में चार इंजन की सरकार है, फिर भी हर तरफ कूड़े का अंबार है – प्रवीण देशमुख

  • June 9, 2025

दिल्ली में फैली गंदगी और कूड़े का निस्तारण नहीं करने पर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को संगम विहार में भाजपा और एमसीडी के मेयर राजा इकबाल सिंह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। एमसीडी में “आप” के सह प्रभारी प्रवीण देशमुख के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेंट्रल जोन समेत पूरी दिल्ली की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। प्रवीण देशमुख ने कहा कि भाजपा की दिल्ली में चार इंजन की सरकार है, फिर भी हर तरफ कूड़े का अंबार है। भाजपा एमसीडी में सरकार तो बना लेती है, लेकिन काम कुछ नहीं करती है। एमसीडी में जब “आप” सरकार की सरकार थी, तब दिल्ली में साफ-सफाई अच्छी थी और कूड़े का पहाड़ भी काफी कम किया।

प्रवीण देशमुख ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की चार इंजन की सरकार है, फिर भी दिल्ली में हर तरफ कूड़ा ही कूड़ा दिखाई दे रहा है। साफ सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। भाजपा दिल्ली नगर निगम में सरकार तो बना लेती है, लेकिन काम के नाम पर कुछ नहीं करती। अगर ये सरकार दिल्ली में कूड़ा साफ नहीं कर सकती, तो क्या करेगी? इस वक्त दिल्ली में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सेंट्रल जोन में कूड़े की गाड़ियां नहीं हैं। लोगों के घरों के आगे कूड़ा पड़ा हुआ है। दिल्ली की ऐसी स्थिति हो रखी है।

प्रवीण देशमुख ने कहा कि भाजपा मेगा सफाई अभियान की बात करती है, लेकिन इनकी सारी बातें धराशाही हो जाती हैं, जब लोगों के घरों के आगे कूदे के ढेर देखने को मिलते हैं। अगर यही कूड़े के ढेर मेयर राजा इकबाल या मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर के आगे हों, तो क्या वो इसे सहन कर लेंगे? दिल्ली की जनता सरकार के इस अन्याय को नहीं सहेगी।

प्रवीण देशमुख ने कहा कि एमसीडी में मौजूदा समय में भाजपा की सरकार है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ओखला लैंडफिल साइट में गई थीं और झूठे दावे कर रहीं थी कि उनकी सरकार ने कूड़े के पहाड़ कम कर दिए। लेकिन असल में देखा जाए, तो जबसे भाजपा सरकार आई है, कूड़े के पहाड़ तो लोगों के घरों के आगे बने हुए हैं। मेयर खुद एक माह पहले बने हैं और दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार हुए बामुश्किल तीन माह ही हुए हैं, ऐसे में कूड़े के पहाड़ कम करने का श्रेय भाजपा द्वारा लेना गलत है।

प्रवीण देशमुख ने कहा कि एमसीडी में आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकाल में बड़ी मेहनत से दिल्ली का कूड़ा साफ किया था और ओखला लैंडफिल साइट में कूड़े के पहाड़ का कम हो जाना उसी का नतीजा था। वह “आप” की मेहनत से संभव हुआ। लेकिन जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार आई है, पूरी दिल्ली परेशान है। जगह-जगह कूड़े के ढेर से लोग परेशान हैं। “आप” के पार्षदों के साथ-साथ खुद भाजपा के पार्षद भी कूड़े की समस्या से परेशान हैं, लेकिन भाजपा की एमसीडी सरकार इस समस्या से दिल्ली को निजात पाने में विफल रही है। दिल्ली के लोग भाजपा की सरकार से भी परेशान हैं, क्योंकि ये लोग महज हवा-हवाई बातें करते हैं, धरातल पर कुछ नहीं करते।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube