Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा के चार इंजन का काम कबाड़ा, कैसा सेवा पखवाड़ा?- सौरभ भारद्वाज

  • September 11, 2025

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जगह-जगह फैले कूड़े के ढेर के खिलाफ गुरुवार को कैंपेन की शुरूआत की। ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में शुरू हुए इस कैंपेन का नाम ‘‘काम कबाड़ा, कैसा सेवा पखवाड़ा’’ दिया गया है। इस कैंपेन के तहत आम आदमी पार्टी के पार्षद रोजाना दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फैले कूड़े की वीडियो फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डालेंगे और भाजपा की चार इंजन वाली सरकार की नाकामी की पोल खोलेंगे। इस बाबत सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री का जन्म दिवस है और भाजपा सेवा पखवाड़ा का नाटक कर रही है। हमारा भाजपा से कहना है कि वह पहले अपना काम तो कर ले, बाद में सेवा का नाटक कर ले। उन्होंने दिल्ली की जनता से भी अपील की कि वे भी अपने इलाके में फैले कूड़े की वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करें।

उधर, दिल्ली नगर निगम में ‘‘आप’’ के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कई इलाकों में फैले कूड़े की वीडियो व फोटो को साझा कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सिविल लाइन जोन के वार्ड 11 तिमारपुर की फोटा एक्स पर साझा कर कहा कि भाजपा की सीएम रेखा गुप्ता और मेयर राजा इक़बाल सिंह का तथाकथित “दिल्ली को कूड़े से आज़ादी” अभियान एक बड़ा झूठ निकला। हकीकत ये है कि पूरी दिल्ली की सड़कों पर आज भी कूड़ा ही कूड़ा फैला हुआ है। 17 सितम्बर को पीएम का जन्मदिवस है और भाजपा सेवा पखवाड़ा का नाटक कर रही है। हमे कहना है भाई पहले अपना काम तो कर लो, बाद में सेवा करना। उन्होंने वार्ड 7 की फोटो साझा कर कहा कि भाजपा की चार इंजन की कूड़े वाली सरकार ने दिल्ली को कूड़े का शहर बना दिया है। सत्ता में आते ही दिल्ली की गलियों-सड़कों पर हर जगह सिर्फ़ कचरा ही कचरा फैला पड़ा है।

इस कैंपेन के तहत आम आदमी पार्टी के पार्षदों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई वीडियो के जरिए भाजपा की नाकामी को बताया जा रहा है। त्रिलोकपुरी से आम आदमी पार्टी के पार्षद विजय ने जमा कूड़े की वीडियो साझा कर कहा कि दिल्ली में आज वही चार इंजन की कूड़े वाली सरकार है, जिसने पूरी दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा कर दिया। भाजपा का वादा था कि हम दिल्लीवालों को कूड़े से आजादी दिलाएंगे, लेकिन इन्होंने तो उल्टा कूड़े को ही आजादी दे दी। हर तरफ कूड़ा ही कूड़ा बिखरा पड़ा है। दिल्ली सरकार, एमसीडी, केंद्र और एलजी सभी भाजपा के ही हैं। चार इंजन की सरकार होने के बावजूद हर तरफ कूड़ा ही कूड़ा नजर आता है। भाजपा ने पूरी दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा कर दिया। ऐसी सरकार को दिल्लीवालों को बड़ा धन्यवाद देना चाहिए। इन्होंने दिल्ली को इतनी बढ़िया कूड़े वाली सरकार बना दिया।

इसी तरह, ‘‘आप’’ पार्षद ने जनकपुरी के पंखा रोड पर फैले कूड़े के ढेर की वीडिया साझा कर भाजपा के सफाई अभियान की पोल खोल दी। पार्षद ने बताया कि दिल्ली को कूड़ादान बना कर दिल्ली की 4 इंजन सरकार सेवा पखवाड़े का नाटक करने चली है। भाजपाइयों ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद की विधानसभा और दिल्ली के पॉश इलाके जनकपुरी को भी नहीं बख्शा। यहां हालात ऐसे हैं कि कई कई मीटर तक कूड़े के ढेर लग गए हैं। और भाजपा सरकार की बेशर्मी देखिए कि इन्हें साफ करने के बजाय मोदी जी को खुश करने के लिए सेवा पखवाड़े की नौटंकी में लगी है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube