Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

रोहिणी में 400 झुग्गियां जलकर खाक, दो मासूम बच्चों की हुई मौत, मन की बात कार्यक्रम देखती रही सीएम रेखा गुप्ता: सौरभ भारद्वाज

  • April 28, 2025

पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि कल बवाना विधानसभा क्षेत्र के रोहिणी इलाके में स्थित एक बड़े झुग्गी बस्ती एरिया में आग लगने की घटना घटित हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना में लगभग 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गई, दो मासूम बच्चों की जलकर मृत्यु हो गई। सौरभ भारद्वाज ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने की यह घटना सुबह 11:00 से 11:30 के बीच घटित हुई। उन्होंने कहा इस विधानसभा क्षेत्र से विधायक और दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री रविंद्र सिंह इंद्रराज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के साथ घटनास्थल से मात्र 10 मिनट की दूरी पर बैठकर मन की बात कार्यक्रम सुन रहे थे। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हाल ही में दिल्ली में सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली सरकार और सरकार के मंत्री एवं मुख्यमंत्री इतने निर्दयी और निर्लज हैं, कि इतनी बड़ी आगजनी की घटना हुई, 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गई, दो मासूम बच्चों की मृत्यु हो गई, परंतु मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी और स्थानीय विधायक एवं दिल्ली सरकार में मंत्री रविंद्र सिंह इंद्रराज जी घटनास्थल से मात्र 10 मिनट की दूरी पर बैठकर मन की बात कार्यक्रम तो सुनते रहे, परंतु उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर उन गरीब झुग्गी वालों की सुद लेना जरूरी नहीं समझा। घटना से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण जानकारी पत्रकारों के साथ साझा करते हुए सौरभ भारद्वाज ने बताया, कि स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दमकल केंद्र घटनास्थल से मात्र 5 मिनट की दूरी पर स्थित है, परंतु आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर दमकल घटना के लगभग दो घंटे बाद वहां पहुंचा, जब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। उन्होंने कहा कि सामान्यतः जब कहीं आग लगने की घटना होती है तो स्थानीय लोग दमकल की सहायता करते हैं, ताकि जल्द से जल्द आग बुझाई जा सके। परंतु पहली बार ऐसा हुआ कि स्थानीय लोगों ने दमकल पर पथराव कर दिया। उसका कारण यह था, कि मात्र 5 मिनट की दूरी होने के बावजूद दमकल की गाड़ियां 2 घंटे बाद पहुंची। जब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था, मासूमों की जलकर मृत्यु हो चुकी थी। यही कारण था कि गुस्साए लोगों ने दमकल की गाड़ियों पर पथराव किया।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि जब हमें इस घटना की सूचना मिली तो हम रात लगभग 9:00 बजे आम आदमी पार्टी के कुछ निगम पार्षद विधायक और स्थानीय कार्यकर्ता के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हमने मौके पर पहुंचकर झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों से बातचीत की। बातचीत करने पर पता चला की सुबह लगभग 11:00 बजे के आसपास आग लगने की घटना घटित हुई थी, परंतु भाजपा शासित दिल्ली सरकार की ओर से अब तक ना तो वहां पर खाने-पीने की कोई व्यवस्था की गई, ना ही पीड़ितों के उपचार के लिए कोई मेडिकल सहायता की व्यवस्था की गई, ना ही उनके रहने के लिए किसी प्रकार के टेंट की व्यवस्था की गई, कोई भी सहायता दिल्ली सरकार की ओर से पीड़ितों को नहीं दी गई, लाइट तक की व्यवस्था वहां नहीं थी, पीड़ित लोग अंधेरे में बैठे हुए थे। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई, हजारों लोग घर से बेघर हो गए, परंतु दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी ने इन पीड़ितों की सुद लेना तो दूर इस हृदय विदारक घटना पर एक ट्वीट तक करना उचित नहीं समझा। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी ने इस घटना पर आवाज उठाई, मीडिया में यह मामला उठा, तब कहीं जाकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी की नींद खुली और उन्होंने इस घटना पर एक ट्वीट किया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ट्वीट के माध्यम से भी दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी ने केवल झूठ ही बोला। उन्होंने ट्वीट में कहा कि पीड़ितों को दवाइयां, खाना पीना तथा अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा चुकी है, जबकि हम मौके पर मौजूद थे और घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग बता रहे थे, कि इस प्रकार की कोई सुविधा दिल्ली सरकार की ओर से नहीं दी गई है। सौरभ भारद्वाज ने घटना से जुड़ी एक चौंकाने वाली जानकारी पत्रकारों के साथ साझा करते हुए बताया, कि स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी कि यह आग लगी नहीं है बल्कि लगाई गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक भूमिया जो की इस बड़े भू भाग पर, जो की डीडीए की

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube