Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

वजीरपुर में आज फिर बुल्डोजर चलाकर 350 झुग्गी वासियों को भाजपा ने बेघर कर दिया – सौरभ भारद्वाज

  • June 24, 2025

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को वजीरपुर का दौरा कर भाजपा सरकार द्वारा बेघर किए गए झुग्गीवासियों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। आज फिर भाजपा सरकार की ओर से 350 झुग्गी वासियों के घर पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया गया। आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता से सवाल किया कि वह बताएं कि इन 350 झुग्गी वासियों को कहां मकान दिया गया? सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा गरीबों के साथ खड़ी है। भाजपा ने ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ का वादा किया था, लेकिन आज पूरी दिल्ली में झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं। वज़ीरपुर में भी सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता रोज झूठ बोलती हैं कि उनकी सरकार एक भी झुग्गी टूटने नहीं देगी। चुनाव के वक्त भाजपा नेता रात्रि प्रवास के बहाने झुग्गियां देखने आते थे, ताकि सरकार में आते ही इन गरीबों को उजाड़ सकें। इस दौरान बुराड़ी से विधायक संजीव झा और मॉडल टाउन से पूर्व विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से लेकर सांसद-विधायक तक दिल्ली चुनाव से पहले झुग्गियों में रात्रि प्रवास के लिए जाते थे। उस वक्त भी “आप” ने झुग्गीवालों को आगाह किया था कि भाजपा के नेता रात्रि प्रवास करने नहीं आ रहे हैं, बल्कि झुग्गियां देखने आ रहे हैं। अगर भाजपा चुनाव जीत गई, तो ये लोग झुग्गियों को तुड़वा देंगे। उन्होंने कहा कि झुग्गीवासियों ने भाजपा के वादों पर भरोसा किया और सोचा कि शायद वे सच बोल रहे हैं कि “जहां झुग्गी, वहां मकान” बनाकर देंगे। लेकिन भाजपा ने यह नारा अब बदल कर कर दिया है, जहां झुग्गी, वहां बुल्डोजर।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि झुग्गीवासियों की मांग यही है कि उनके लिए मकान बनवा दिए जाएं और फिर झुग्गी तोड़ी जाए। लेकिन बिना एक भी मकान दिए, दिल्ली के कई इलाकों में झुग्गियों को तोड़ा जा रहा है। वजीरपुर ही नहीं, ओखला, बारापुला के मद्रासी कैंप, एंर्ड्यूजगंज की झुग्गियों पर भी भाजपा सरकार ने कार्रवाई की। बवाना रोहिणी सेक्टर-22 में 300 झुग्गियों को पहले जला दिया गया और फिर झुग्गियों को पूरी तरह साफ कर दिया गया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रोज झूठ बोलती हैं और कहती हैं कि उनकी सरकार एक भी झुग्गी नहीं टूटने देगी, लेकिन हकीकत में रोज सैकड़ों झुग्गियां खुलेआम तोड़ी जा रही हैं। मुख्यमंत्री खुल्लम-खुल्ला रोज झूठ बोल रही हैं और गरीबों को ठगा जा रहा है? यह कैसा मजाक है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि झुग्गीवासियों की छोटी-छोटी आजीविका, जैसे एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान, को भी तोड़ दिया गया। सरकार ने न तो इन लोगों को रोजगार दिया और न ही उनकी आजीविका का कोई वैकल्पिक इंतजाम किया। दिल्ली में गरीबों का रोजगार और सिर से छत दोनों छीने जा रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेलर वाला बाग में बने फ्लैट्स का दौरा कर वादा किया था कि पहले सभी झुग्गीवासियों को जहां झुग्गी वहां मकान दिए जाएंगे। इसके बाद झुग्गियां तोड़ी जाएंगी। लेकिन अब खुल्लम-खुल्ला झूठ बोला जा रहा है और सबसे गरीब लोगों को धोखा दिया जा रहा है।

वहीं, “आप” विधायक संजीव झा ने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता इन्हीं झुग्गियों में प्रवास किया और बड़े-बड़े वादे करके गए। दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रोज यह दावा करती हैं कि कहीं कोई झुग्गी नहीं तोड़ी जा रही है। आज वह मुख्यमंत्री को दिखाना चाहते हैं कि वजीरपुर में किस तरह झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं। अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी सी भी शर्म बाकी है, तो उन्हें इन गरीबों के उजड़े आशियानों को देखना चाहिए। जिन बच्चों का आशियाना छीन लिया गया, जो स्कूल में पढ़ रहे हैं, वे अब कहां रहेंगे? ये बच्चे बिना छत के खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। वजिरपुर में आज फिर झुग्गी तोड़ी गई।

संजीव झा ने कहा कि थोड़ी सी इंसानियत भी कोई चीज होती है और मुख्यमंत्री को इन गरीबों के प्रति इंसानियत दिखानी चाहिए, जिनका आशियाना उजाड़ा जा रहा है, जिन गरीबों की झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं, यही लोग दिल्ली की बड़ी-बड़ी कोठियों में काम करने जाते हैं। सरकार यह गलतफहमी न पालें कि झुग्गीवासियों को उजाड़ देंगे तो यह शहर नहीं चलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को उनके “जहां झुग्गी, वहां मकान” के वादे की याद दिलाते हुए कहा कि झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं। अगर सीएम के अंदर इंसानियत है, तो वह मौके पर आकर देखें कि इन गरीबों के साथ क्या अन्याय हो रहा है।

संजीव झा ने कहा कि “आप” के नेता लगातार इन इलाकों में आ रहे हैं और जहां तक संभव होगा, कानूनी मदद प्रदान की जाएगी। चाहे सड़क पर लड़ना पड़े या न्यायालय में, “आप” इस मुद्दे को हर मंच पर उठाएगी। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को विधानसभा भी में उठाएगी। संसद में भी “आप” के सांसद इस मुद्दे को उठाएंगे। पार्टी इन गरीबों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी।

“आप” के पूर्व विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा अब जनता के सामने आ गया है। चुनाव से पहले जब भाजपा के नेता झुग्गीवासियों के साथ रात्रि प्रवास करते थे और उनके साथ खाना खाते थे, तभी अरविंद केजरीवाल ने इनको चेताया था कि भाजपा से सतर्क रहने की जरूरत है। अरविंद केजरीवाल की आशंका सही साबित हुई है। चुनाव से पहले “जहां झुग्गी, वहां मकान” का वादा करने वाली भाजपा आज “जहां झुग्गी, वहां मैदान” बनाने का काम कर रही है। भाजपा का यह चरित्र देखकर लोग बहुत दुखी हैं।

अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार को इन झुग्गीवासियों का पुनर्वास करना चाहिए था और उन्हें मकान देना चाहिए था। कानून के मुताबिक, जब भी कोई झुग्गी तोड़ी जाएगी, पहले सर्वे किया जाएगा, फिर मकान दिए जाएंगे और उसके बाद ही झुग्गियों को तोड़ा जाएगा। लेकिन इस सरकार ने न केवल मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि झुग्गियों को इस तरह तोड़कर कानून का भी उल्लंघन किया है। “आप” इस अन्याय के खिलाफ कानूनी और सड़क से लेकर संसद तक हर मंच पर लड़ाई लड़ेगी। “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज यहां अरविंद केजरीवाल के नुमाइंदे के रूप में आए हैं और सभी “आप” नेता झुग्गीवासियों की आवाज बनकर उनकी लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube