Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

विधानसभा सत्र में ‘‘आप’’ की मांग के बावजूद भाजपा सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की- संजीव झा

  • August 9, 2025

िल्ली में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी पार्टी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। ‘‘आप’’ विधायक संजीव झा और कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा की चार इंजन की सरकार में दिल्ली की कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। दिल्ली में रोज हो रही हत्या, लूटपाट और ड्रग्स बिकने की घटनाओं का संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है। विधानसभा सत्र में ‘‘आप’’ की मांग के बावजूद भाजपा सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की। सीएम रेखा गुप्ता और एलजी वीके सक्सेना से अनुरोध है कि अगर उनको रील बनाने और राजनीतिक प्रोपेगंडा करने से फुर्सत मिल गई हो तो जनता का भी ख्याल कर लें।

शनिवार को ‘‘आप’’ मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर विधायक संजीव झा ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की हालत बहुत बदतर हो चुकी है। रोज कहीं न कहीं हत्याएं, लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को करावल नगर में हत्या की घटना हुई है। इसी तरह रोज पूरी दिल्ली में कहीं हत्या और लूटपाट जैसी गंभीर आपराधिक घटनाएं सुनने को मिलती हैं। जंगपुरा में रहने वाली बॉलीबुड की अभिनेत्री के भाई की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि सोमवार से शुक्रवार तक दिल्ली विधानसभा का सत्र चला। हम विधानसभा सत्र में लगातार दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की मांग कर रहे थे। पांच दिन के मानसून सत्र में दिल्ली की जनता से जुड़े मुद्दों पर एक बार भी चर्चा नहीं हुई। भाजपा सरकार ने पांच दिन के सत्र में सिर्फ राजनीतिक प्रोपेगंडा करके समय खराब किया। इससे दिल्ली की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

संजीव झा ने कहा कि दिल्ली में हत्या, लूटपाट या जगह-जगह बिक रहे ड्रग्स पर संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है। मैं दिल्ली सरकार से मांग करता हूं कि भाजपा ने तो जनता से कहा था कि डबल इंजन की सरकार बनाइए, सबकुछ अच्छा हो जाएगा। दिल्लीवालों ने भाजपा की सरकार भी बना दी। अब तो डबल इंजन ही नहीं, कई इंजन की सरकार दिल्ली में है। दिल्ली सरकार, एलजी, पुलिस और केंद्र सरकार सब भाजपा की है। दिल्ली में भाजपा के जितने इंजन जुड़ते जा रहे हैं, दिल्ली की बदहाली उतनी ही बढ़ती जा रही है।

संजीव झा ने दिल्ली की सीएम और एलजी से निवेदन करते हुए कहा कि अगर उनको रील बनाने और राजनीतिक प्रोपेगंडा करने से फुर्सत मिल गई हो तो दिल्ली की जनता का ख्याल भी रखें। जब लोग शाम को सुरक्षित घर पहुंचते हैं तो उनको लगता है कि आज उनका दिन अच्छा रहा। क्योंकि लोगों को घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है। दिल्ली देश की राजधानी है, इसे अपराध की राजधानी न बनाएं।

इस दौरान कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली में जब से भाजपा की चार इंजन की सरकार आई है, दिल्लीवालों पर विपदा पर विपदा आ रही है। देश की राजधानी दिल्ली की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के पास है और अब तो भाजपा की दिल्ली के अंदर सरकार भी है। एलजी भी भाजपा के हैं। इसके बावजूद आज दिल्ली अपराधियों का अड्डा बन चुकी है। दिल्ली के लोगों में डर का माहौल है। 7 अगस्त को शकरपुर इलाके में दिन दहाड़े एक युवती को सड़क पर पीछे एक आकर एक व्यक्ति ने उसका गला दबाया और गाड़ी के ओट में ले जाकर उसका कुंडल और चेन छीन लेता है। युवती मौके पर बेहोश हो जाती है। पीछे से एक बाइक आई और उस पर बैठ कर दोनों लोग फरार हो गए। आज दिल्ली की कानून व्यवस्था की यह स्थिति है। हमारी बहन-बेटियां स्कूल या नौकरी पर जाती हैं तो उनके दिल में डर होता है कि कहीं कोई उनका गला न दबा दे। दिल्ली में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। पुलिस का अपराधियों में कोई डर नहीं है।

कुलदीप कुमार ने कहा कि पीड़ित लोगों की थाने में कोई सुनवाई नहीं होती है। वहां कोई स्टाप ही नहीं मिलता है। थानों में पर्याप्त पुलिसकर्मी नहीं हैं। जबकि केंद्र सरकार बड़ी-बड़ी बाते ंकरती है। भाजपा सरकार कहती है कि केजरीवाल सरकार ने पुलिस की भर्तियां नहीं की, जबकि सर्विसेज खुद भाजपा की केंद्र सरकार के पास था। दिल्ली पुलिस तो शुरू से ही केंद्र सरकार के पास है। आखिर अब भाजपा सरकार पुलिस भर्ती क्यों नही कर पा रही है? दिल्ली अपराध की राजधानी बन चुकी है। दिन दहाड़े महिला सांसद की चेन छीन जाती है। दिल्ली कई चेन छिनैती और छेड़छाड़ की घटनाएं रोज होती है और उसकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।

कुलदीप कुमार ने कहा कि करावल नगर में एक व्यक्ति ने परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। अपराधियों में इतनी हिम्मत कहां से आ रही है। भाजपा सरकार दिल्ली में अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। भाजपा से कहना है कि अब तो उसकी चार इंजन की सरकार है। दिल्ली के लोगों को सुरक्षित माहौल तो दे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube