Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

8 मार्च में बस 3 दिन शेष, “आप” ने ह्यूमन बैनर बनकर भाजपा से पूछा, महिलाओं को कब मिलेंगे 2500 रुपए?

  • March 5, 2025

आम आदमी पार्टी ने बुधवार को भी भाजपा और पीएम मोदी को दिल्ली की माताओं-बहनों से 2500 रुपए देने का किया गया वादा याद दिलाया। महिलाओं को 2500 रुपए दिलवाने के लिए आईटीओ पर पूर्व विधायक ऋतुराज झा और विधायक प्रेम चौहान के अलावा दिल्ली के अलग-अलग फ्लाईओवर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ह्यूमन बैनर बनकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथ में “बस 3 दिन और” लिखा बैनर लेकर नारेबाजी की और भाजपा से पूछा कि मोदी जी की गारंटी के अनुरसर 8 मार्च को महिलाओं को 2500 रुपए मिल जाएंगे। इसमें अब 3 दिन ही बचे हैं। दिल्ली की माताएं-बहने इंतजार कर रहीं हैं कि उनके खाते में 2500 रुपए कब आएंगे? ऋतुराज झा ने कहा कि हर बार भाजपा ने मोदी जी की गारंटी को जुमला साबित किया है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी महिलाओं को 2500 रुपए दिलवाकर रहेगी।

ऋतुराज झा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान 30 जनवरी को द्वारका की रैली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि दिल्ली में जैसे ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, पहली ही कैबिनेट की बैठक में दिल्ली की माताओं-बहनों के लिए 2500 रुपए प्रतिमाह देने की स्क्रीम को पास करेंगे और 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सभी महिलाओं के खाते में 2500 रुपए की पहली किस्त आ जाएगी। इस दौरान मोदी जी ने यह भी कहा था कि यह मोदी की गारंटी है, जो पूरी होगी।

ऋतुराज झा ने कहा कि आज दिल्ली की हर गली-नुक्कड़ में माताएं-बहने पूछ रही हैं कि मोदी जी 8 मार्च में अब बस तीन दिन ही बचे हैं, 2500 रुपए कब मिलेंगे? मोदी जी बताइए, माताओं बहनों के खाते में ये पैसे कब आएंगे? दिल्ली के हर फ्लाईओवर, हर फुट ओवरब्रिज पर मानव श्रृंखला बनकर भाजपा और मोदी जी से पूछा जा रहा है कि महिलाओं के खाते के 2500 रुपए कब आएंगे?

ऋतुराज झा ने कहा कि दिल्ली की हर गली – मोहल्ले में माताएं- बहने आस लगाए बैठी हैं कि मोदी जी 2500 रुपए कब आएंगे? अब तो मात्र तीन दिन ही बचा है। अगर भाजपा ने 2500 रुपए महिलाओं के खाते देकर मोदी जी गारंटी पूरी नहीं की तो दिल्ली के हर गली-नुक्कड़ पर इसी तरह का प्रदर्शन किया जाएगा। दिल्ली की माताओं-बहनों को 2500 रुपए दिलवाने के लिए आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगा और कुछ भी करके माताओं बहनों के खाते में 2500 रुपए दिलवाकर रहेगा। क्योंकि यह मोदी जी की गारंटी की गारंटी है।

ऋतुराज झा ने कहा कि पहली बार देश के लोग देखेंगे कि आम आदमी पार्टी, भाजपा से मोदी जी की गारंटी को पूरा करा कर रहेगी। अभी तक हर बार भाजपा ने मोदी जी की गारंटी को जुमला साबित किया है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी मोदी जी की गारंटी को जुमला नहीं बनने देगी। मोदी जी की गारंटी को पूरा करवाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक हम संघर्ष करेंगे। बुधवार को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की हर फ्लाईओवर पर ह्यूमन बैनर बनकर प्रदर्शन किया।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube